Video: ओवैसी ने सदन में काँग्रेस को लगाई लताड़ कहा “जब सरकार चली जाती है तो मुसलमानों के हमदर्द बन जाते हैं”

नई दिल्ली: ऑल इण्डिया मजलिस ऐ इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष बैरिस्टर असदउद्दीन ओवैसी ने यूपीए कानून के दुरूपयोग के लिये काँग्रेस को ज़िम्मेदार ठहराया है,ओवैसी ने लोकसभा में कहा कि में कहा कि सत्ता से बाहर होते ही कांग्रेसमुसलमानों की ‘बिग ब्रदर’ बन जाती है।

सदन में ‘विधि-विरूद्ध क्रियाकलाप (निवारण) संशोधन विधेयक-2019’ पर चर्चा में भाग लेते हुए ओवैसी ने कहा कि यूएपीए कानून (UPA Law) का जो दुरुपयोग हुआ है उसकी असली दोषी कांग्रेस है।

उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में रहते हुए पहले संशोधन विधेयक लेकर आई थी तब भी मैंने इसका विरोध किया था तो कांग्रेस ने कहा कि ‘मैं राष्ट्रीय हित नहीं जानता’. ओवैसी ने दावा किया कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस का रुख इस तरह का होता है और सत्ता से बाहर होते ही मुसलमानों की ‘बिग ब्रदर’ बन जाती है. ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस को हमारे दर्द का अहसास तब होगा जब उसके किसी शीर्ष नेता को महीनों के लिए इस कानून के तहत जेल हो जाए।

इस पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कुछ सदस्य भी मेजें थपथपाते देखे गए. ओवैसी के आरोप पर कांग्रेस के गौरव गोगोई और कुछ अन्य सदस्य विरोध करते हुए अपने स्थान पर खड़े हो गए. गोगोई ने कहा कि ओवैसी ने अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है और इसे रिकॉर्ड से हटाना चाहिए. पीठासीन सभापति मीनाक्षी लेखी ने कहा कि रिकॉर्ड की जांच की जाएगी और कुछ आपत्तिजनक होगा तो हटाया जाएगा।

जय श्रीराम और वंदे मातरम को लेकर एक बार फिर से एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी आरएसएस (RSS) पर बरसे. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘जय श्रीराम और वंदे मातरम नहीं बोलने के कारण लोगों को पीटा जा रहा है।

ओवैसी ने आगे कहा, ‘जय श्रीराम और वंदे मातरम नहीं बोलने की वजह से लोगों को पीटा जा रहा है. इसे लेकर मुस्लिमों और दलितों को टारगेट किया जा रहा है. इन घटनाओं के पीछे जो संगठन है उनका संबंध संघ परिवार (RSS) से है।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading