
ईरान ने 1 प्रकार के ड्रोन के 2 प्रारूप का अनावरण किया है जिसमें एक लक्ष्य का तेज़ी से पता और दूसरा सुदूर लक्ष्यों पर सटीक रूप से निशाना लगा सकता है।
पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, ‘कियान’ नामक ड्रोन का रविवार को अनावरण हुआ जिसमें ईरानी सेना के एयर डिफ़ेन्स फ़ोर्स के कमान्डर ब्रिगेडियर जनरल अली रज़ा सबाही फ़र्द सहित दूसरे वरिष्ठ कमान्डर मौजूद थे।
अनावरण समारोह में बोलते हुए सबाही फ़र्द ने कहा कि कियान के दो प्रारूप तय्यार किए गए हैः एक लक्ष्य का तेज़ी से पता और दूसरा लंबी दूरी की उड़ान भर सटीक निशाना लगा सकता है।
सबाही फ़र्द ने कहा कि सेना की एयर डिफ़ेन्स फ़ोर्स की ड्रोन यूनिट के विशेषज्ञों ने ‘कियान‘ ड्रोन तय्यार किया है।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source