सपा नेता माविया अली के पुराने वीडियो को कांगेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीक़ी का बताया गया

देश भर में व्यापक रूप से नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, “कांग्रेस का आला नेता नस्सिमुद्दीन सिद्दीकी कह रहा है “हम पहले मुसलमान है ..बाद में हिंदुस्तानी ..इस्लाम से टकराने वाले संविधान को भी हम नहीं मानेंगे ..हम … Read more

नहीं, उमर खालिद ने मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया पर “हिन्दुओं से आज़ादी” के नारे नहीं लगाए

भाजपा दिल्ली के प्रवक्ता तजिंदर बग्गा ने 5-6 जनवरी की रात को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर हुए प्रदर्शन को दर्शाने वाला एक 18 सेकंड का वीडियो ट्वीट किया है। यह प्रदर्शन जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हुई हिंसा के खिलाफ किया गया था, जिसमें कुछ नक़ाबपोश गुंडे हथियारों के साथ जेएनयू परिसर में … Read more

तेज़ाब से जख्मी लड़के की तस्वीर, अय्यप्पा माला पहनने पर स्कूल में सज़ा दिए जाने के झूठे दावे से वायरल

एक जख्मी लड़के की तस्वीर इस दावे के साथ वायरल है कि एक ‘क्रिश्चियन’ स्कूल में अय्यप्पा की माला पहनने पर छात्र को तेज़ाब से बाथरूम धोने के लिए बाध्य किया गया था। इस तस्वीर और साथ में साझा किये गए तेलुगु भाषा के दावे को, एक यूज़र मेकला नागार्जुन रेड्डी ने भी साझा किया … Read more

क्या जामिया के छात्रों ने खुद को घायल दिखाने के लिए आंख पर फ़र्ज़ी पट्टी बांधी? नहीं, झूठा दावा वायरल

पुरे देश भर में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ चल रहे विरोध के दौरान प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जा रही है। तस्वीर में, सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रही एक महिला के आंख पर पट्टी बंधे हुए देखा जा सकता है और यह पट्टी हिज़ाब के … Read more

पाक यूज़र्स का गलत दावा: भारतीय छात्रों ने कनाडा में फ़र्ज़ी IELTS परिणाम दिखाए

28 दिसंबर से अब तक, कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने टोरंटो पीयरसन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कतार में खड़े छात्रों का एक वीडियो शेयर किया है। साझा की जा रही पोस्ट में दावा किया गया है कि कनाडा ने भारतीय छात्रों को अंग्रेजी भाषा की दक्षता के लिए ली जानी वाली परीक्षा (IELTS) के झूठे परिणाम … Read more

CAA प्रदर्शन: जबलपुर पुलिस द्वारा वाहनों की तोड़फोड़ का वीडियो, यूपी पुलिस का बताकर शेयर

पुलिस द्वारा वाहनों की तोड़फोड़ करने का वीडियो सोशल मीडिया में इस दावे से साझा किया जा रहा है कि यह घटना उत्तरप्रदेश की है। ट्विटर उपयोगकर्ता फहाद ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा है, “मोहसिन अंसारी की हड्डी और फ्रैक्चर क्लिनिक के नीचे खड़ी गाड़ियों को फ्रैक्चर करते हुए @Uppolice के जाबाज़ … Read more

इज़रायली पुलिसकर्मी ने फिलिस्तीनी बच्चे की गला दबाकर हत्या की? पुराना वीडियो, झूठा दावा

हाल ही में, ट्विटर पर कई उपयोगकर्ताओं ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक पुलिसकर्मी लड़के को गिराकर दबोच रही है। इसके साथ साझा किये गए संदेश  के अनुसार, “यरूशलेम में शनिवार को इज़रायली पुलिसकर्मी ने फिलिस्तीनी बच्चे की अमेरिकी दूतावास के प्रदर्शन के दौरान गला दबाकर हत्या कर दी। यूट्यूब पर इस वीडियो को … Read more

हैदराबाद का वीडियो, असम पुलिस द्वारा लोगों को हिरासत में लिए जाने के दावे से वायरल

कई सोशल मीडिया यूज़र्स एक वीडियो शेयर करते हुए यह दावा कर रहे हैं कि ये असम में हाल कि स्थिति को दर्शाता है। वीडियो में पुलिसकर्मियों द्वारा कुछ लोगों को पुलिस वैन में बिठाकर ले जाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के साथ शेयर किया जा रहा संदेश कुछ इस तरह है, … Read more

पाक पीएम इमरान खान ने ‘मुस्लिमों पर बर्बरता कर रही भारतीय पुलिस’ के दावे से पुराने वीडियो ट्वीट किए

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए दावा किया कि यह उत्तरप्रदेश में मुस्लिमों के खिलाफ पुलिस की बर्बरता को दर्शाता है। पीएम ने ट्वीट किया, यूपी में मुस्लिमों के खिलाफ भारतीय पुलिस का कहर” (अनुवाद) हालांकि, बाद में उन्होंने यह ट्वीट डिलीट कर लिया। इस वीडियो को कई सोशल मीडिया … Read more

CAA विरोध-प्रदर्शन: पाकिस्तान का वीडियो, महिलाओं को पीट रही यूपी पुलिस के झूठे दावे से शेयर

नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (NRC) के विरोध-प्रदर्शनों के संदर्भ में एक वीडियो प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं को पीटते हुए देखा जा सकता है। महिलाओं में से एक ने बुर्का पहना है। अगर #मिडिया नही‌ दिखायगा तो‌ हमे ही पुरे #भारत को‌ यह दिखाना होगा … Read more

नहीं, इस तस्वीर में नमाज़ अदा करते पाकिस्तानी खिलाड़ियों में दानिश कनेरिया नहीं हैं

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय प्रभारी प्रीति गांधी ने पाकिस्तान की पूर्व क्रिकेट टीम की नमाज़ अदा करते हुए एक तस्वीर ट्वीट की। उन्होंने लिखा, “इंजमाम-उल-हक की कप्तानी के समय की पाकिस्तान क्रिकेट टीम की है यह तस्वीर। हिंदू दानिश कनेरिया और ईसाई यूसुफ योहाना को भी नमाज़ अदा करने के लिए कहा गया। #IndiaSupportsCAA“ … Read more

CAA प्रदर्शन: पाकिस्तान का पुराना वीडियो, हैदराबाद में भारतीय ध्वज पर गौ हत्या के झूठे दावे से शेयर

व्हाट्सएप पर प्रसारित हो रहे एक वीडियो में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज पर एक गाय की हत्या करते हुए कुछ लोगों को देखा जा सकता है। कई व्यक्तियों ने इस वीडियो के सत्यापन के लिए, विशेष रूप से यह पूछते हुए कि क्या यह घटना नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में हैदराबाद में हुई है, … Read more

बांग्लादेश में 2013 में हुए दंगे का वीडियो, असम में पुलिस की बर्बरता का बताकर वायरल

नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (NRC) के चल रहे विरोध के संदर्भ में पुलिस की बर्बरता को दर्शाता एक वीडियो सोशल मीडिया में और खास तौर पर व्हाट्सप्प पे वायरल है। वीडियो के साथ वायरल सन्देश में दावा है कि ये असम में हाल की स्थिति को दर्शाता है। संदेश कुछ … Read more

पुराना वीडियो, CAA प्रदर्शन के दौरान हिन्दू देवी-देवताओं की तस्वीरें जलाने के गलत दावे से वायरल

2 जनवरी को, कुछ सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने एक वीडियो साझा कर दावा किया कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने हिन्दू देवी-देवताओं की तस्वीरें  जलायी है। भाजपा के राष्ट्रिय प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक उपयोगकर्ता के पोस्ट को रिट्वीट करते हुए लिखा, “यह वीडियो चौंका देने वाला है…किसी भी … Read more

2015 की तस्वीर, ऑडियो के जरिये मोदी सरकार द्वारा मुस्लिम महिलाओं को कैद किए जाने का झूठा दावा

ट्विटर हैंडल @GoSlowplz ने 30 दिसंबर, 2019 को एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है, “कृपया इन महिलाओं को बचाइए, क्या किया है मोदी ने।” वीडियो में एक ही दृश्य है, जिसमें महिलाओं और बच्चों को देखा जा सकता है। इसे शेयर करते हुए दावा किया गया है कि इन महिलाओं को जेल में बंद … Read more

CAA विरोध प्रदर्शन के दौरान बिहार के फुलवारी शरीफ में मंदिर पर हुए हमले पर ऑल्ट न्यूज़ की पड़ताल

14 दिसंबर को, बिज़नेस स्टैंडर्ड ने खबर दी कि राष्ट्रीय जनता दल (JRD) ने हाल ही में पारित हुए नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के विरोध में 21 दिसंबर को बिहार बंद का एलान किया था। पटना के फुलवारी शरीफ में इस बंद ने हिंसक रुप ले लिया जब CAA का विरोध कर रहे भीड़ में … Read more

नहीं, कानपुर में पथराव करने वाले बुज़ुर्ग व्यक्ति मुज़्ज़फरनगर के मौलवी नहीं हैं

लेखक भावना अरोरा ने दो तस्वीरें ट्वीट की – पहली तस्वीर में एक घायल व्यक्ति को देखा जा सकता है और दूसरी तस्वीर में एक बुज़ुर्ग व्यक्ति को पत्थरबाज़ी करते हुए देखा जा सकता है। तस्वीरें ट्वीट करते हुए भावना ने लिखा है, “चच्चा पत्थरबाज़ी करेंगे तो क्या खाने को मिलेगा? बिरयानी?” उनकी ट्वीट को … Read more

महाराष्ट्र के नासिक में पालतू कुत्ते पर तेंदुआ के हमले का वीडियो गुजरात का बताकर शेयर

एक सीसीटीवी फुटेज का वीडियो, जिसमें तेंदुए को एक कुत्ते पर हमला करते हुए देखा जा सकता है, सोशल मीडिया में गुजरात के अमरेली जिले का बताकर साझा किया जा रहा है। 14 अक्टूबर को, जिया न्यूज़ मुंबई के यूट्यूब चैनल ने इस वायरल वीडियो को इस शीर्षक के साथ अपलोड किया था, “तेंदुए ने … Read more

पाकिस्तान में हमले का वीडियो हिन्दू लड़की को प्रताड़ित करने के झूठे दावे से वायरल

एक हिंसक वीडियो, जिसमें युवा महिला को खींच कर पैर से मारा जा रहा है, सोशल मीडिया में इस दावे से साझा किया जा रहा है कि यह वीडियो पाकिस्तान का है और यह महिला हिन्दू है। वीडियो के साथ साझा किये गए सन्देश के अनुसार, “इस तरीके से पाकिस्तान में एक महिला के साथ … Read more

NewsX ने CAA विरोध प्रदर्शन पर की गई बहस में पत्रकारों को छात्रों के रूप में दर्शाया

19 दिसंबर को, NewsX ने नागरिकता संशोधन विधेयक(CAA) के खिलाफ देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर एक डिबेट किया था। 57 मिनट का यह कार्यक्रम यूट्यूब पर उपलब्ध है, जिसका शीर्षक ‘CAA पर युवा छात्रों की राय, आइए CAA पर जारी युद्ध का हल निकालें ‘ (अनुवाद)। 20 दिसंबर को, ट्विटर हैंडल @theotherdemon02 … Read more

बांग्लादेश के रेलवे स्टेशन में तोड़फोड़ का पुराना वीडियो कोलकाता का बताकर शेयर

रेलवे स्टेशन में तोड़फोड़ करने का एक वीडियो सोशल मीडिया में इस दावे से प्रसारित है कि यह घटना कोलकाता की है और वे लोग बांग्लादेशी शरणार्थी है। साझा किए जा रहे संदेश के अनुसार, “यह दृश्य कोलकाता के है, वे बांग्लादेशी शरणार्थी है, उनके पास कोई नागरिकता नहीं है, अगर वे यह नागरिकता के … Read more

नहीं, लखनऊ में CAA के विरोध प्रदर्शन में ‘पाकिस्तान ज़िंदाबाद’ के नारे नहीं लगे

28 दिसम्बर को भाजपा के सोशल मीडिया हेड अमित मालवीय ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए दावा किया है कि लखनऊ में CAA का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने ‘पाकिस्तान ज़िंदाबाद’ के नारे लगाए हैं, उन्होंने ट्वीट में लिखा, चूंकि अभी पुराने वीडियो शेयर किये जा रहे हैं, लखनऊ से यह वीडियो है, जहाँ CAA … Read more

यूरोप के अख़बार में पीएम मोदी के समर्थन में कार्टून प्रकाशित होने के गलत दावे से मीम वायरल

एक तस्वीर सोशल मीडिया में व्यापक रूप से प्रसारित है, दावा किया जा रहा है कि इसे यूरोप के एक समाचारपत्र में प्रकाशित किया गया। कार्टून में बच्चे द्वारा रोड क्रॉस करने के कारण मार्वल सुपरहीरो स्पाइडरमैन को बस को रोकते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर के साथ साझा सन्देश के अनुसार, “यूरोप के … Read more

आठ साल पुराना वीडियो, CAA-विरोध प्रदर्शन के दौरान सिख के भेष में मुस्लिम व्यक्ति के झूठे दावे से वायरल

CAA-विरोध प्रदर्शनों के संदर्भ में पुलिसकर्मियों का एक वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित हो रहा है, जिसमें एक सिख व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसकी पगड़ी हटाई जा रही है। दावा किया जा रहा है कि वह व्यक्ति मुस्लिम था और खुद को सिख समुदाय से दर्शाने का प्रयास कर रहा था। फेसबुक पर, भाजपा विधायक टी … Read more

नवंबर 2019: JNU विरोध-प्रदर्शन और अयोध्या फैसला के इर्द-गिर्द फैलाई गई भ्रामक सूचनाएं

नवंबर 2019 में जेएनयू की प्रस्तावित फीस वृद्धि को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के इर्द-गिर्द ज़्यादातर भ्रामक सूचनाए फैलाई गई। उसके अलावा सुर्खियों में बने रहे, अयोध्या फैसले पर भी सोशल मीडिया में झूठी अफवाहे प्रसारित की गई। जेएनयू विरोध-प्रदर्शन के इर्द-गिर्द फैली भ्रामक सूचनाएं 1. JNU विरोध-प्रदर्शन को बदनाम करने के लिए इंटरनेट … Read more

पाक सोशल मीडिया में पोला त्यौहार का वीडियो, भारतीय पुलिस के पीछे बैल दौड़ाने के गलत दावे से प्रसारित

पाकिस्तानी सोशल मीडिया में एक वीडियो साझा किया जा रहा है, जिसमें पुलिसकर्मियों के पीछे बैलों को दौड़ते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के साथ दावा किया गया है कि भारत के एक गांव में जब पुलिस छापेमारी करने पहुंची तो गांव के लोगों ने उनके पीछे बैलों को दौड़ाकर उन्हें भगा दिया। साझा … Read more

क्या ‘आप’ विधायक अमानतुल्ला खान 15 दिसंबर को बसों में आग लगाने वाली भीड़ में शामिल थे? – तथ्य-जांच

15 दिसंबर को नई दिल्ली में नागरिकता संशोधन विधेयक (CAB) को लेकर विरोध-प्रदर्शन हिंसक हो गया, जब जामिया नगर क्षेत्र में और उसके आसपास कम से कम छह बसों को आग लगा दी गई और कई निजी वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसकी पुष्टि द इंडियन एक्सप्रेस, द न्यूज़ मिनट और द हिंदू की … Read more

झूठा दावा: मुस्लिम महिला ने CAA-विरोध प्रदर्शन के दौरान लिया हिन्दू महिला का रूप

ट्विटर यूज़र पीयूष सिंह, जिसे रेल मंत्री पीयूष गोयल का कार्यालय फॉलो करता है, ने दो तस्वीरें ट्वीट कीं –पहली तस्वीर में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ पोस्टर लिए एक महिला दिख रही है और दूसरी तस्वीर में एक महिला ने हिज़ाब पहना है। पोस्टर पर लिखे सन्देश की शुरुआत ”मैं स्वाति हूं” से होती … Read more