नहीं, उमर खालिद ने मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया पर “हिन्दुओं से आज़ादी” के नारे नहीं लगाए

भाजपा दिल्ली के प्रवक्ता तजिंदर बग्गा ने 5-6 जनवरी की रात को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर हुए प्रदर्शन को दर्शाने वाला एक 18 सेकंड का वीडियो ट्वीट किया है। यह प्रदर्शन जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हुई हिंसा के खिलाफ किया गया था, जिसमें कुछ नक़ाबपोश गुंडे हथियारों के साथ जेएनयू परिसर में घुस आये थे और छात्रों की पिटाई की थी। मुंबई प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व जेएनयू छात्र उमर खालिद ने किया था। बग्गा के दावे के अनुसार, “मुस्लिम और वामपंथी छात्रों ने मुंबई में नारे लगाए, “हिन्दुओं से आज़ादी” मगर इस समय जामिया या जेएनयू में नहीं, उन्होंने हिन्दुओ से आज़ादी के नारे मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया पर लगाए हैं।” (अनुवाद) उनके ट्वीट को 9000 बार रिट्वीट किया जा चूका है।

“हिन्दुओं से आज़ादी” के नारे नहीं लगाए गए हैं

ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि बग्गा का यह दावा कि प्रदर्शनकारियों ने “हिन्दुओं से आज़ादी” के नारे लगाए हैं, साफ तौर पर गलत है। हमें इस प्रदर्शन का एक फेसबुक लाइव मिला, जिसमें भाजपा के प्रवक्ता द्वारा ट्वीट किये गए 18 सेकंड के वीडियो को 17:53 मिनट से देखा जा सकता है।

खालिद को ये नारे लगाते हुए सुना जा सकता है, “तो NPR से (आज़ादी),और CAA से (आज़ादी),और CAA से (आज़ादी), तो जातिवाद से (आज़ादी), और मनुवाद से (आज़ादी), और संघवाद से (आज़ादी), और RSS से (आज़ादी), और RSS से (आज़ादी), तो भगवत से भी (आज़ादी), तो उस मोदी से (आज़ादी)”

हमें यूट्यूब पर इस प्रदर्शन का एक लाइव वीडियो भी मिला, जिसमें 52:42 मिनट पर उन्हीं नारों को सुना जा सकता है। इसके अतिरिक्त, खालिद ने ट्वीट करते हुए बग्गा के दावों को झूठा बताया है।

भाजपा दिल्ली के प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने पूर्व जेनएयू छात्र उमर खालिद के एक वीडियो को ट्वीट कर यह झूठा दावा किया कि उन्होंने हिन्दुओं के खिलाफ नारे लगाए थे, जबकि उमर ने वास्तव में जातिवाद, मनुवाद, आरएसएस, संघ, पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ नारेबाज़ी की थी।

झूठे दावे से वीडियो वायरल

इस झूठे दावे को भाजपा मुंबई के प्रवक्ता सुरेश नखुआ ने भी साझा किया है।

इसके अलावा, मेजर सुरेंद्र पूनिया ने भी इस झूठे दावे को प्रसारित किया।

यह क्लिप फेसबुक और ट्विटर पर समान दावे से वायरल है।

The post नहीं, उमर खालिद ने मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया पर “हिन्दुओं से आज़ादी” के नारे नहीं लगाए appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading