पाकिस्तान में हमले का वीडियो हिन्दू लड़की को प्रताड़ित करने के झूठे दावे से वायरल

एक हिंसक वीडियो, जिसमें युवा महिला को खींच कर पैर से मारा जा रहा है, सोशल मीडिया में इस दावे से साझा किया जा रहा है कि यह वीडियो पाकिस्तान का है और यह महिला हिन्दू है। वीडियो के साथ साझा किये गए सन्देश के अनुसार, “इस तरीके से पाकिस्तान में एक महिला के साथ व्यव्हार किया जाता है। इस लड़की का गुनाह सिर्फ इतना है की ये हिन्दू है और वो भी शान्तिधूर्तो के देश पाकिस्तान में।” वीडियो में पुलिसकर्मियों को भी देखा जा सकता है जो हिंसा को रोकने का प्रयास नहीं कर रहे है। ऑल्ट न्यूज़ वीडियो की संवेदनशीलता को देखते हुए इसे लेख में साझा नहीं कर रहा है। यह ध्यान देने लायक है कि यह वीडियो हाल ही में संसद से पारित हुए विवादास्पद नागरिकता संशोधन विधेयक की पृष्भूमि में साझा किया जा रहा है। यह विधेयक पाकिस्तान में प्रताड़ित किये गए हिन्दुओं को नागरिकता प्रदान करता है।

उपरोक्त स्क्रीनशॉट में साझा किया गया वीडियो 1 दिसंबर को अपलोड किया गया था, जिसे अबतक करीब 12 लाख बार देखा और 38,000 बार शेयर किया जा चूका है। इस वीडियो को नाटकीय बनाने के लिए एडिट किया गया है। इसे समान सन्देश के साथ यह विडियो फेसबुक पर वायरल है।

वीडियो ट्विटर पर भी साझा किया गया है।

तथ्य जांच: झूठा दावा

ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि यह वीडियो पाकिस्तान का ही है मगर यह महिला हिन्दू नहीं है, जैसा कि प्रसारित संदेश में दावा किया जा रहा है।

वीडियो को कई की-फ्रेम्स में तोड़ने के बाद हमने एक कीफ्रेम को गूगल रिवर्स सर्च किया और हमें पाकिस्तानी उर्दू न्यूज़चैनल दुन्या न्यूज़ का एक लेख मिला। 29 अक्टूबर, 2019 को प्रकाशित एक लेख के अनुसार, यह घटना पाकिस्तान में पंजाब के शकरगढ़ जिले में हुई थी और इस महिला का नाम अमृत बीबी है। अमृत बीबी एक स्थानीय अदालत में सुनवाई के लिए गई थीं, जहां पर कुछ वकीलों के साथ उनकी बहस हो गई और वकीलों ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी थी। हमें एक अन्य रिपोर्ट मिली, जिसके अनुसार महिला का नाम अमृत शहज़ादी है।

इसके अतिरिक्त, ऑल्ट न्यूज़ को बीबीसी उर्दू के पाकिस्तानी पत्रकार ताहिर इमरान का एक ट्वीट भी मिला। ट्वीट में इस मामले में दर्ज़ की गई FIR की कॉपी और साथ में महिला से हाथापाई करने वाले वकील की तस्वीर भी साझा की गई है।

उर्दू भाषा में लिखी गई FIR के अनुसार, “मैं (अब्दुल क़यूम) और मेरी चाचाज़द बहन (अमृत शहज़ादी डॉक्टर), जिनके पिता का नाम है मोह्हमद सुलेमान, अंसारी ज़ात से है।” (उर्दू से अनुवादित) नीचे साझा की गई तस्वीर में FIR के सम्बंधित हिस्से को चिन्हित किया गया है। पीड़िता का नाम अमृत शहज़ादी है। वह मुस्लिम समुदाय से है। अब्दुल क़यूम ने FIR दर्ज़ करवाई थी, जो खुद को अमृत शहज़ादी के भाई बताते है और वीडियो में प्रताड़ित की जा रही महिला का नाम अमृत है। क़यूम का नाम FIR में मौजूद है।

यह ध्यान देने लायक है कि यह वीडियो पाकिस्तान का है लेकिन साझा किया जा रहा दावा गलत है। वीडियो में दिख रही महिला हिन्दू समुदाय से नहीं है।

The post पाकिस्तान में हमले का वीडियो हिन्दू लड़की को प्रताड़ित करने के झूठे दावे से वायरल appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading