CAA विरोध-प्रदर्शन: पाकिस्तान का वीडियो, महिलाओं को पीट रही यूपी पुलिस के झूठे दावे से शेयर

नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (NRC) के विरोध-प्रदर्शनों के संदर्भ में एक वीडियो प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं को पीटते हुए देखा जा सकता है। महिलाओं में से एक ने बुर्का पहना है।

एक ट्विटर यूज़र ने यह क्लिप इस कैप्शन के साथ ट्वीट की है – “अगर मिडिया नही‌ दिखायगा तो‌ हमे ही पुरे भारत को‌ यह दिखाना होगा । VIRAL करो बजरडीहा वाराणसी”

एक अन्य उपयोगकर्ता ने समान कैप्शन के साथ यही वीडियो ट्वीट किया है। इस ट्वीट के आर्काइव संस्करण को यहां देखा जा सकता है।

इस कैप्शन का सुझाव है कि यह वीडियो वाराणसी में CAA-विरोध प्रदर्शनों का है, जहां बजरडीहा में बल प्रयोग करके पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा था।

तथ्य-जांच

वीडियो को करीब से देखने पर पता चलता है कि पुलिसकर्मी अपनी वर्दी पर पाकिस्तानी झंडे का बैज लगाए हैं।

इस वीडियो के एक फ्रेम को Yandex पर रिवर्स सर्च करने से हमें पाकिस्तानी उपयोगकर्ताओं के कई ट्वीट मिले, जिनमें यही वीडियो था। वीडियो को ऑनलाइन साझा करने के सबसे पहले उदाहरण हमें 26 जून, 2019 का एक ट्वीट मिला।

पहले भी यह वीडियो ‘कश्मीर’ के रूप में वायरल 

यही वीडियो सितंबर में इस दावे के साथ वायरल किया गया था कि भारतीय सेना द्वारा कश्मीरी महिलाओं के साथ मारपीट की गई। एक उपयोगकर्ता, शमीम हुसैन के फेसबुक अकाउंट से साझा की गई इस क्लिप को करीब 41,000 शेयर किया गया था।

 

#Kashmir_Muslim_Woman_Tourture_By_Indian_Army ||😥
#Kashmir_Muslim_Are_Helpless_in_Current_Word ||
#Free_Kashmir
#Save_Muslim☪

Posted by Shamim Hossain on Saturday, September 7, 2019

AFP ने तब इस वीडियो की पड़ताल की थी और अपनी रिपोर्ट में 27 जून के एक यूट्यूब वीडियो अपलोड किया था, जिसमें बताया गया था, #मुल्तान में पंजाब पुलिस ने महिलाओं को पीटा – पुलिस ने महिलाओं को अदालत में पीटा।” (अनुवाद)

महिलाओं के साथ मारपीट करते हुए पाकिस्तानी पुलिसकर्मियों का एक पुराना वीडियो, इस झूठे दावे के साथ प्रसारित किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पुलिस ने महिलाओं की पिटाई की।

The post CAA विरोध-प्रदर्शन: पाकिस्तान का वीडियो, महिलाओं को पीट रही यूपी पुलिस के झूठे दावे से शेयर appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading