RSS से किसी प्रकार की मिटिंग नहीं की गई है- NETFLIX

RSS से किसी प्रकार की मिटिंग नहीं की गई है- NETFLIX

नेटफ्लिक्स की वरिष्ठ अधिकारी सृष्टि बहल आर्या ने उनकी कंपनी से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रतिनिधियों की मुलाकात की खबरों को खारिज कर दिया।

प्रभा साक्षी पर छपी खबर के अनुसार, इस तरह की खबरें थीं कि आरएसएस सरकार की आलोचना करने वाली सामग्री पर नजर रखने के लिए नेटफ्लिक्स, अमेजॉन और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्मों के साथ अनौपचारिक मुलाकातें कर रहा है।

इस बारे में जब इंटरनेशनल ऑरिजिन फिल्म, इंडिया, नेटफ्लिक्स की निदेशक सृष्टि से पूछा गया तो उन्होंने इस खबर को फर्जी बताया। उन्होंने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि यह सही खबर नहीं है। ऐसी कोई मुलाकात नहीं हुई। यह फर्जी खबर है।

वह स्टार के साथ आयोजित जियो मामी 21वें मुंबई फिल्मोत्सव में ‘आर्टिस्टिक फ्रीडम: मैपिंग आउट द एंटरटेनमेंट स्टोरी’ विषय पर आयोजित परिचर्चा को संबोधित कर रही थीं। इस परिचर्चा में अमेजॉन प्राइम की इंडियन ऑरिजिनल्स की प्रमुख अपर्णा पुरोहित, गायिका सोना मोहपात्रा और अभिनेत्री शोभिता धूलीपाला शामिल हुईं।

इस तरह की भी खबरें हैं कि सरकार डिजिटल सामग्री पर सेंसर लगाने के बारे में सोच रही है। इस बारे में पूछे जाने पर कि क्या परिदृश्य भयावह है तो पुरोहित ने कहा कि हम कानून का पालन करते रहेंगे।

सृष्टि ने कहा कि कानून तो कानून है। यह इस तरह नहीं है कि मैं तुम्हें पसंद नहीं करती तो तुम्हें मार दूंगी। कानून में जो भी अनुमति है, हम उसी हिसाब से काम करेंगे। बाकी कहानियां हैं जो उन्हें रचने वाले कहना चाहते हैं।

अमेजॉन की मशहूर सीरिज ‘मेड इन हैवन’ में दिखाई दी शोभिता ने कहा कि हर बार जब भी आवाज दबाई जाती है, तो अन्याय के खिलाफ और आवाज उठती हैं।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں