PICS & VIDEO: देश की सबसे बड़े हॉस्पिटल में लगी आग

PICS & VIDEO: देश की सबसे बड़े हॉस्पिटल में लगी आग

देश के प्रतिष्ठित अस्पताल और मेडिकल कॉलेज एम्स की टीचिंग ब्लॉक में आग लगने की खबर है। चार मंजिल की इस बिल्डिंग में आग लगते ही पूरे ब्लॉक को खाली करा लिया गया।

फिलहाल दमकल की 40 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। आपको बता दें कि इस अस्पताल में रोजाना हजारों की तदाद में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं।

बताया जाता है कि आग चपेट में टीचिंग ब्लॉक की पहली और दूसरी मंजिल आ गई। आग लगते ही इस पूरे ब्लॉक को खाली करा लिया गया है। एम्स परिसर से धुएं का गुबार उठ रहा है। आग लगते ही पूरे परिसर की बिजली काट दी गई है। मौके पर मौजूद इंडिया टीवी संवाददाता ने बताया कि फिलहाल इमरजेंसी लैब को बंद कर दिया गया है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, दिल्ली के चीफ फायर ऑफिसर ने इंडिया टीवी संवाददाता को जानकारी दी है कि अभी तक इस आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں