NRC और CAB के विरोध प्रदर्शन में कूदा बॉलीवुड अभिनेता,जामिया के बारे में किया ट्वीट,देखिए

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ जुमे के बाद से अब जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्र कैब के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच जामिया विश्वविद्यालय में NRC और नागरिकता संशोधन कानून (CAB) के विरोध प्रदर्शन में हुई हिंसा में डेढ़ दर्जन से ज्यादा छात्र घायल हो गए हैं और कई छात्रों को हिरासत में भी लिया गया है। मामले में बॉलीवुड सेलेब्स के भी रिएक्शन आए हैं।

हाल ही में आर्टिकल 15 एक्टर जीशान अयूब ने ट्वीट कर NRC और CAB के विरोध प्रदर्शन को सही ठहराया है। जीशान ने ट्वीट में लिखा है- असम से वीडियोज नहीं आ ही नहीं पा रहे। जब दिल्ली में ये हाल है तो असम की तो क्या बात करें। उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा- #jamia के दोस्तों, लड़ाई जारी रखना, जल्द मैं भी आऊंगा साथ जुड़ने।

इससे पहले अनुराग कश्यप ने नागरिकता संशोधन विधयेक (CAB) पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक कार्यक्रम में पहुंचे अनुराग कश्यप ने कहा कि ‘यह रुकने वाला नहीं है। हमने इसके लिए उन्हें वोट दिया था। हमें यही मिलना चाहिए और यही मिलता रहेगा। मैंने खुद को इन सबसे अलग कर लिया है। मैं किसी भी बात का समर्थन नहीं करता हूं। यह एक ऐसी प्रकिया है जिसमें या तो आप शामिल हो जाएं या उन्हें छोड़ दें। हमें यह समझना होगा कि यह किसी के साथ भी हो सकता है। तभी हम एक समाज के तौर पर विकसित होंगे।

पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने ट्वीट में लिखा, “जब पुलिस और लोग, जो संविधान और कानून को बनाए रखने के लिए होते हैं, लोगों को इकट्ठा होने और शांतिपूर्वक विरोध करने से रोकते हैं और फिर इस तरह से बर्बर व्यवहार करते हैं, तो वह लोगों द्वारा दी जाने वाली ऐसी ही प्रतिक्रिया को सुनिश्चित करते हैं। वह रक्षा करने के लिए हैं। विभाजनकारी शासन के साधन मात्र नहीं हैं।”

बता दें कि मंगलवार को जामिया शिक्षक संघ और छात्रों ने नागरिकता कानून और NRC के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का एलान किया था। लेकिन देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए और पुलिस ने करीब बीस से तीस राउंड आंसू गैस चलाए और लाठीचार्ज भी किया।

छात्रों के इस प्रदर्शन में जामिया के शिक्षकों का भी सहयोग है और शिक्षक संघ ने छात्रों के साथ हुई मारपीट का विरोध भी किया है। जेएनयू, डीयू और जामिया में मांगों को लेकर विरोध जताते छात्रों और शिक्षकों के साथ मारपीट को लेकर केंद्रीय विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने नाराजगी जताई है।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading