LOC पर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का किया उल्लंघन, सेना का जवान शहीद !

LOC पर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का किया उल्लंघन, सेना का जवान शहीद !

जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की, जिसमें एक भारतीय जवान शहीद हो गया. राजौरी जिल के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी में नायक राजीव थापा शहीद हो गए. बता दें कि कृष्णा घाटी सेक्टर में मंगलवार को भी नायक रवि रंजन सिंह शहीद हो गए थे.

भारतीय सेना ने बयान जारी करके कहा कि जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना की पोस्ट को भारी नुकसान पहुंचा है, जिसके परिणामस्वरूप पाकिस्तानी सैनिकों की भी मौत हो गई. पाकिस्तान के कितने सैनिक मरे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. 34 वर्षीय थापा पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के रहने वाले थे. सेना के एक अधिकारी ने कहा कि थापा बहुत बहादुर थे. वह अत्यधिक प्रेरित और ईमानदार जवान थे. राष्ट्र हमेशा उनके द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए उसका ऋणी रहेगा. पाकिस्तान की तरफ से अकारण की जा रही गोलीबारी में यह दूसरी क्षति है, जो भारत को हुई है. कृष्णा घाटी सेक्टर में मंगलवार को भी नायक रवि रंजन सिंह शहीद हो गए थे.

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading