
एचडीएफसी बैंक में एक बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। इस गलती के चलते आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक पर 1 करोड़ रुपये का जुर्मान लगाया है।
एचडीएफसी बैंक पर यह जुर्माना Know Your Customer (KYC) नियमों का पालन न करने की वजह से लगाया है।
आरबीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा कि बैंक के प्रबंधन-संबंधी मूल्यांकन (2016-17) से पता चला कि एचडीएफसी बैंक ने आईपीओ में बोली लगाने के लिए अपने ग्राहकों द्वारा खोले गए 39 चालू खातों के संबंध में नियमों का पालन नहीं किया।
गूड रिटर्न पर छपी खबर के अनुसार, आरबीआई ने अपनी जांच में पाया कि इन चालू खातों में हुई लेन-देन ग्राहकों की घोषित आय और प्रोफाइल से मेल नहीं खाती। आरबीआई की तरफ से एचडीएफसी बैंक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। साथ ही पूछा गया था कि उस पर जुर्माना क्यों न लगाया जाये।
आरबीआई की तरफ से जारी की गयी विज्ञप्ति में कहा गया है कि बैंक की तरफ से दिये गये जवाब और व्यक्तिगत सुनवाई में दिए गए मौखिक जवाबों पर विचार करने के बाद आरबीआई इस नतीजे पर पहुंचा कि एचडीएफसी बैंक मौद्रिक जुर्माना लगाया जाना जरूरी था।
आरबीआई ने रिपोर्ट में आगे कहा कि कार्रवाई नियामक अनुपालन में कमियों पर आधारित है। यह कार्रवाई बैंक द्वारा अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते पर आधारित नहीं है।
साभार- गूड रिटर्न
This post appeared first on The Siasat.com