JNU हमले में घायल JNUSU अध्यक्ष आइशी घोष के खिलाफ FIR दर्ज

JNU हमले में घायल JNUSU अध्यक्ष आइशी घोष के खिलाफ FIR दर्ज

दिल्ली पुलिस ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) प्रशासन की ओर से शिकायत मिलने के बाद दो FIR दर्ज की हैं। इनमें JNUSU अध्यक्ष आइशी घोष समेत JNU के 19 छात्र का नाम है। पुलिस जल्द ही इन छात्रों को पूछताछ के लिए बुलाएगी। शुक्रवार और शनिवार को भी छात्रों ने जेएनयू परिसर में हंगामा किया था। छात्रों ने सर्वर रूम ठप कर लोगों को बंधक बनाने के साथ संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। जेएनयू प्रशासन ने हंगामा करने वाले इन 19 छात्रों के खिलाफ नामजद शिकायत दी थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हॉस्टल में मारपीट के दौरान जेएनयू प्रशासन की तरफ से पुलिस को पत्र लिखकर परिसर में हो रही हिंसा और कानून व्यवस्था को काबू करने के लिए आग्रह किया गया। इसके बाद पुलिस ने परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की गई।

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں