HCL ने महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी से मिलाया हाथ, 8,000 लोगों को मिलेगी नौकरी

HCL ने महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी से मिलाया हाथ, 8,000 लोगों को मिलेगी नौकरी

आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने नागपुर में मिहान परिसर के विस्तार के लिए महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी (एमएडीसी) के साथ करार किया है। कंपनी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

इससे स्थानीय स्तर पर 8,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। एचसीएल के एक बयान के मुताबिक, समझौता ज्ञापन (एमओयू) के हिस्से के रूप में एचसीएल कैंपस के विस्तार के लिए उसके मौजूदा 50 एकड़ के परिसर में 90 एकड़ भूमि का और अधिग्रहण होगा।

कंपनी ने पिछले साल अप्रैल में नागपुर में कारोबार शुरू किया था। मौजूदा समय में 800 कर्मचारी यहां पहले से काम कर रहे हैं।

मिहान केंद्र एप्लिकेशन बनाने, उत्पाद इंजीनियरिंग, बीपीओ, आईटी सेवा प्रबंधन सहित कई प्रकार की सेवाओं की आपूर्ति करता है। बयान में कहा गया है कि जब यह केंद्र पूरी तरह से काम करने लगेगा तो यहां 8,000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक, ‘आईटी क्षेत्र ने भारत को विश्व पटल पर पहचान बनाने में मदद की है… नागपुर में एचसीएल परिसर का यह विस्तार स्थानीय प्रतिभाओं को नए अवसर और शहर में विकास को बढ़ावा देगा।’

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading