
उत्तर प्रदेश के रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिकंजा सका है। प्रवर्तन निदेशालय ने सांसद आजम खान के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केस दर्ज किया है।
खबरों के मुतिबक इस के में कई अन्य के नाम भी शामिल हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने समाजवादी पार्टी के नेता और रामपुर के सांसद आज़म खान के खिलाफ इनफोर्समेंट केस इन्फर्मेशन रिपोर्ट (ECIR) दर्ज किया है। मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2002 (PMLA) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आपको बता दें कि जौहर यूनिवर्सिटी में पुलिस को छापे के दौरान करीब 300 किताबें ऐसी मिली थीं जिनके बारे में कहा जा रहा है कि वह चोरी की किताबें हैं।
चोरी की ये किताबें करीब 100 से 150 साल पुरानी हैं। पुलिस ने इस मामले में जौहर यूनिवर्सिटी के चार कर्मचारियों को हिरासत में लिया था। ये किताबें मदरसा आलिया से चोरी हुई थीं।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source