CAA-NRC के खिलाफ़ हैदराबाद में उमड़ा जनसैलाब!

CAA-NRC के खिलाफ़ हैदराबाद में उमड़ा जनसैलाब!

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। तेलंगाना में भी लोग इसके विरोध में सामने आए हैं।

 

आज तक पर छपी खबर के अनुसार, शनिवार को हैदराबाद में नागरिकता संशोधन कानून (CAA), राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) के विरोध में हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए।

इस दौरान लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर एनआरसी, एनपीआर के साथ ही सीएए का विरोध किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया।

एक तरफ सीएए के खिलाफ जमीन पर उतरकर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं राजनीतिक दलों के बीच भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है।

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर कांग्रेस नेताओं को कोई जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा इस कानून का विरोध ‘राष्ट्रवाद’ से प्रेरित होने के बजाय ‘राजनीति’ से प्रेरित है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बूथ स्तर के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनौती देते हैं कि वह इस बारे में दस लाइन बोलकर दिखाएं।

नड्डा ने कांग्रेस नेताओं को ‘पूरी तरह अनभिज्ञ’ बताते हुए, उनके यह कहने का मजाक उड़ाया कि अधिकारी सीएए के संबंध में पासपोर्ट और आधार कार्ड मांगेंगे।

उन्होंने कहा, ‘आप क्या बात कर रहे हैं? यह बिल (कानून) नागरिकता देने के लिए है, लेने के लिए नहींं। आपकी नीयत में खोट है। यह आप राष्ट्रवाद से प्रेरित होकर नहीं, बल्कि राजनीति से प्रेरित होकर विरोध कर रहे हैं।

नड्डा ने कहा, आप देश नहीं, केवल वोटबैंक देखते हो। आपके लिए वोट देश से पहले हैं। लेकिन हमारे लिए राष्ट्र सबसे पहले है। आप हर चीज में वोटबैंक क्यों देखने लगते हो?

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नड्डा ने कहा, ‘इस खुले मंच से मैं राहुल गांधी को सीएए पर दस लाइन बोलने की चुनौती देता हूं और आप दो पंक्तियों में यह बात बताएं कि सीएए का विरोध क्यों कर रहे हैं।

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading