
केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ आज पूरे देश से प्रदर्शन हो रहा है। इसी बीच आज लेफ्ट ने भबुलाया है। गुरुवार सुबह ही बिहार के कुछ इलाकों में लेफ्ट कार्यकर्ताओं ने ट्रेन को रोक दिया।
Police detain yogendra yadav in Delhi and Ramchandra Guha in Bangalore What violence they unleashed Tell us ताडी़पार ? pic.twitter.com/sqorKBMCYw
— @Rajnish Raza (@RajnishRaza) December 19, 2019
https://platform.twitter.com/widgets.js
खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, बिहार के दरभंगा में नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान लेेफ्ट पार्टियों ने ट्रेन रोक दी है। पूरे देश में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों का दौर जारी है। इसको ध्यान में रखकर कर्नाटक, उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि मेट्रो स्टेशन बंद हैं। इंटरनेट बंद है। हर जगह धारा144 है। किसी भी जगह आवाज उठाने की इजाजत नहीं है। जिन्होंने आज टैक्सपेयर्स का पैसा खर्च करके करोड़ों का विज्ञापन लोगों को समझाने के लिए निकाला है, वही लोग आज जनता की आवाज से इतना बौखलाएं हुए हैं कि सबकी आवाजें बंद कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को सीएए विरोधी प्रदर्शन के दौरान मंडी हाउस पर हिरासत में ले लिया गया। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा को बेंगलुरु में गिरफ्तार किया गया।
स्वराज इंडिया के संयोजक योगेंद्र यादव को लाल किले पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने के लिए योगेंद्र यादव लाल किले पर पहुंचे थे। स्वराज इंडिया समेत कुल 60 संगठन लालकिले से अपने प्रदर्शन की शुरुआत कर दिया है।
#WATCH Karnataka: Police detained historian Ramachandra Guha during protest at Town Hall in Bengaluru, earlier today. #CitizenshipAct https://t.co/8jrDjtsOfm pic.twitter.com/P8csG0x9HN
— ANI (@ANI) December 19, 2019
https://platform.twitter.com/widgets.js
वहीँ टाउन हॉल में नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी के खिलाफ प्रदर्शन करने को लेकर प्रख्यात इतिहासकार रामचन्द्र गुहा सहित अन्य लोगों को पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में गुरुवार को हिरासत में लिया।
Senior leaders of the CPI(M) have been detained by the police. This is shameful. Reject CAA, Save Constitution. #NotoCAA pic.twitter.com/bussjdtVzm
— CPI (M) (@cpimspeak) December 19, 2019
https://platform.twitter.com/widgets.js
लेकिन पुलिस वाले उनको शहीद पार्क तक नहीं जाने दिया गया है।दिल्ली पुलिस ने लालकिले इलाके में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। इस क्षेत्र में पुलिस ने धारा 144 लागू की हुई है।
This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK