104 बसों को केजरीवाल ने दिखाई हरी झंडी, कुछ ही दिन में फ्री यात्रा स्कीम होगी शुरू

104 बसों को केजरीवाल ने दिखाई हरी झंडी, कुछ ही दिन में फ्री यात्रा स्कीम होगी शुरू

नई दिल्ली – दीवाली से ठीक पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को बड़ा तोहफा दिए हैं। एक हजार स्टैंडर्ड फ्लोर बसों की खेप के तहत शुक्रवार को 104 नई बसों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने द्वारका सेक्टर 22 डिपो से हरी झंडी दिखाई। ये बसें खास हैं। इन बसों में हाइड्रोलिक लिफ्ट, पैनिक बटन, सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस समेत सभी आधुनिकतम सुविधाएं उपलब्ध हैं। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत इन बसों को शुरू किए जाने के दौरान मौजूद थें।

29 से बसों में महिलाओं का सफर मुफ्त

इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता को बधाई। दिल्ली में 104 नई बसें आई हैं। इससे सार्वजनिक परिवहन बेहतर होगा। 3 हजार बसें अगले छह माह में आने वाली है। अगले महीने संभावना है कि सवा सौ से डेढ सौ बसें आएंगी। 29 अक्टूबर से भाई दूज वाले दिन से दिल्ली की सभी महिलाओं का सफर मुफ्त हो जाएगा। हम महिलाओं की सुरक्षा के लिए बस मार्शल नियुक्त करेंगे। हमारी कोशिश है कि 29 से ही सभी बसों में मार्शल नियुक्त हो जाए। हालांकि इसमें दो चार दिन लग सकता है। दिल्ली में हो रहे काम से यहां की जनता बेहद खुश है। ध्यान रहे कि दिल्ली में करीब दस साल के इंतजार के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रयासों से अब नई बसों के आने का सिलसिला शुरू हो रहा है। पिछले दिनों भी सीएम ने 25 बसों को हरी झंडी दिखाई थी।

इन रूटों पर चलेंगी यह 104 बसें

नांगलोई से महरौली – 6

नजफगढ़ से सफदरजंग टर्मिनल – 6

नांगलोई कालोना से बदरपुर एक्सटेंशन – 20

कुतुबगढ़ बार्डर से पुरानी दिल्ली – 19

उत्तम नगर से कापस हेरा बार्डर – 15

कुतुबगढ़ से पुरानी दिल्ली फतेहपुरी – 12

नजफगढ़ से आजादपुर – 12

कंझावला से आजादपुर – 8

नजफगढ से नरेला – 4

इस तरह की हैं सुविधाएं

क्लस्टर स्कीम में आई ऑरेंज कलर की ये नई बसें 37 सीटों वाली हैं। सभी बसों में हाइड्रोलिक लिफ्ट है। जिससे दिव्यांग जनों को बस में सवार होने में सहूलियत होगी। । इसके अलावा बस में 14 पैनिक बटन लगाए गए हैं। हर साइड में 7-7 पैनिक बटन हैं। इसके साथ ही तीन कैमरे लगाए गए हैं। 2 कैमरे बस के अंदर लगाए गए हैं और एक कैमरा बस की पीछे की तरह टॉप पर लगा है ताकि ड्राइवर को बस के पीछे आती गाडिय़ों के बारे में जानकारी मिल सके।

बसों की मुख्य विशेषताएं हैं

– व्हील चेयर से चलने वाले सवारियों के बोर्डिंग और अलाइटिंग की सुविधा के लिए अलग-अलग एबल्ड पर्सन के लिए हाइड्रोलिक लिफ्ट्स

– महिला सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे

– हूटर के साथ पैनिक बटन

– बस की ट्रैकिंग के लिए जीपीएस सिस्टम

– आरामदेह सीटें

पैनिक बटन – हर बस में यात्री केबिन में विभिन्न प्वाइंट पर यह पैनिक बटन होंगे। एक बार जब कोई यात्री पैनिक बटन दबाएगा, तो बस का सीसीटीवी फुटेज सीधे सेंट्रल कमांड सेंटर पर चला जाएगा और पुलिस हॉटलाइन तुरंत सक्रिय हो जाएगी। बस का जीपीएस लोकेशन स्वत बैकएंड तक पहुंच जाएगा। पैनिक बटन हर बस में सीसीटीवी और जीपीएस के ज्वाइंट सेट के साथ हैं।

– आज 104 नई बसों को रवाना किया। सीसीटीवी कैमरों से लैस, पैनिक बटन व दिव्यांगजनों के लिए बसों में हाइड्रोलिक लिफ्ट है। दिल्ली में बस की खरीद में कुछ वर्षों की देरी हुई थी, लेकिन अच्छी खबर यह है कि हजारों बसों की डिलीवरी ने रफ्तार पकड़ ली है।

– अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री दिल्ली

————————————————–

300 इलेक्ट्रिक बसों के लिए टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) 300 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए टेंडर जारी कर चुका है। ये बसें 1,000 क्लस्टर ई-बसों के अलावा होंगी, जिन्हें पहले से ही मौजूदा बेड़े में जोड़ा जाना तय है। टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 13.11.19 है। 1,000 लो-फ्लोर, वातानुकूलित, सीएनजी-रन क्लस्टर बसों के लिए वित्तीय बोली भी खोली गई है।2019-20 के लिए दिल्ली सरकार के बजट के अनुसार, इस वर्ष लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता सहित विभिन्न कारणों से ई-बस खरीद परियोजना में एक वर्ष से अधिक की देरी हुई। इससे पहले, दिल्ली सरकार ने इस साल 2 मार्च को 385 पूर्ण-इलेक्ट्रिक बसों के पहले बेडे के लिए निविदाओं को मंजूरी दी थी। निविदाएं 10 मार्च को मंगाई गई थीं, लेकिन मतदान के कारण प्रक्रिया बाधित हो गई थी।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading