कमलेश तिवारी की पत्नी को बनाया गया हिन्दू समाज पार्टी का अध्यक्ष!

कमलेश तिवारी की पत्नी को बनाया गया हिन्दू समाज पार्टी का अध्यक्ष!

हिन्दू समाज पार्टी के अध्यक्ष पद कमलेश तिवारी की पत्नी किरण तिवारी ने संभाल ली है।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, हिन्दू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या 18 अक्टूबर को लखनऊ में कर दी थी।

इसके बाद किरण तिवारी ने अपने पति की जिम्मेदारी संभाल ली है। आपको बताते जाए कि कमलेश तिवारी लखनऊ में थे। इसी दौरान उनसे मिलने का बहाना बनाकर हत्यारे कमलेश तिवारी के घर पहुंचे और चाकू मारकर बेरहमी से उनकी हत्या कर दी।

पति की हत्या के बाद किरण तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी और हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग की थी। आपको बताते जाए कि हिंदू नेता कमलेश तिवारी की हत्या 18 अक्टूबर को भयावह तरीके से कर दी गई थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि तिवारी को 15 बार चाकू मारा गयाऔर उसके बाद चेहरे पर गोली मारी गई थी। उनका गला रेतने का प्रयास भी किया गया था। हत्यारे तिवारी को किसी भी हाल में जीवित नहीं छोड़ना चाहते थे।

कमलेश तिवारी की हत्या के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता के तौर पर 15 लाख रुपए दिए हैं। किरण तिवारी को 15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता के अलावा सीतापुर में आवास की सुविधा दी गई।

साथ ही गिरफ्तार हत्यारों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में तेजी से सुनवाई व साजिश में शामिल अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमे किए जाने को भी कहा गया है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading