हैदराबाद गैंगरेप-हत्या मामला- तेलंगाना CM ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा

हैदराबाद गैंगरेप-हत्या मामला- तेलंगाना CM ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा

हैदराबाद गैंगरेप और मर्डर पर चुप्पी के कारण आलोचना झेल रहे तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने आज चुप्पी तोड़ते हुए इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सीएम ने मर्डर केस के दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का भी आदेश दिया। सीएम ने कहा कि मामेल की जांच जल्द से पूरी की जाएगी। बता दें कि चार दिन पहले एक महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप करके उनकी हत्या कर दी गई थी।

हैदराबाद रेप केस के मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया कि सीएम ने मामले की जांच तेजी से करने का आदेश दिया है। महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले में सीएम केसीआर ने कहा है कि पूरे मामले की जांच तेजी से की जाए और दोषियों को सख्त से सख्त दिलाई जाए।

गौरतलब है कि हैदराबाद में रात के वक्त स्कूटी खराब होने के चलते महिला डॉक्टर रास्ते में फंस गई थीं। मदद के बहाने आरोपियों ने पहले उनका बलात्कार किया फिर उन्हें जला दिया। उनका आधा जला शव अगले दिन बरामद किया गया था। इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

इस घटना के बाद देशभर में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। तेलंगाना समेत देश के कई हिस्सों में लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद हैदराबाद के शादनगर पुलिस स्टेशन में रखा गया था। गुस्साई भीड़ ने थाने को घेर लिया था और आरोपियों को उनके हवाले करने की मांग कर रही थी। बड़ी मुश्किल से पुलिस लोगों को रोक पाई थी।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں