केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में आने वाले परीक्षा केंद्रों पर कल यानी 26 फरवरी को होने वाली कक्षा 10 और 12 की परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है। बोर्ड ने कहा है कि इलाके में तनाव के बाद दिल्ली शिक्षा विभाग की अपील और छात्रों और माता-पिता की परेशानी को देखते हुए बोर्ड ने यह फैसला किया है। बोर्ड ने कहा है कि इस इलाके में परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
#CBSEBoardExam2020 #examtime @PIB_India @PTI_News @HRDMinistry @DDNewslive @OfficeOfSDhotre @DrRPNishank @DrRPNishank @PIBHindi pic.twitter.com/oVADX8v024
— CBSE HQ (@cbseindia29) February 25, 2020
ध्यान रहे कि 26 फरवरी को सीबीएसई की 10वीं का इंग्लिश कम्यूनिकेटिव और इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर का पेपर था। वहीं 12वीं का वेब एप्लीकेशन न्यू, वेब एप्लीकेशन ओल्ड और मीडिया का पेपर था। सीबीएसई ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के उन सभी 86 परीक्षा केंद्रों की सूची भी जारी की है, जहां परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। इसके अलावा इन परीक्षा केंद्रों की सूची सीबीएसई की वेबसाइट www.cbse.nic.in पर भी मौजूद है