
लखनऊ: उत्तरप्रदेश के लखनऊ में हिंदू महासभा के लीडर कमलेश तिवारी का नामालूम लोगो ने गला काट कर बे रहमाना क़तल कर दिया। तिवारी को फ़ौरी तौर पर अस्पताल भेज दिया गया जहां वो ज़ख़मों की ताब ना लाते हुए चल बसे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक़ , ज़ाफ़रानी लिबास पहने कुछ लोग दीवाली का तोहफ़ा देने के लिए उनके दफ़्तर में दाख़िल हुए। सेकंडों में नामालूम लोगो ने कमलेश के गले को तेज़ धार चाक़ू से काट डाला बादमें इस पर चाक़ू से कई वार किए ।और फ़रार हो गए। पुलिस ने अहाते से एक चाक़ू बरामद किया।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source