हरियाणा में खरीद-फरोख्त के ज़रिए सरकार बनाने की कोशिश हो रही है- कांग्रेस

हरियाणा में खरीद-फरोख्त के ज़रिए सरकार बनाने की कोशिश हो रही है- कांग्रेस

कांग्रेस ने भाजपा पर हरियाणा में विधायकों की खरीद-फरोख्त कर सरकार बनाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि चुनाव में भाजपा के मंत्रियों और बड़े नेताओं के हारने से साबित हो गया है कि भाजपा को जनता ने नकार दिया है।

बीजेपी का दोहरा चेहरा उजागर हुआ
प्रभात खबर पर छपी खबर के अनुसार, कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में वरिष्ठ नेताओं के विशेष समूह की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि चुनाव के बाद भाजपा का दोहरा चेहरा उजागर हो गया है।

सोनिया गांधी के नेतृत्व में बैठक
उन्होंने बताया कि विशेष समूह की बैठक में सोनिया गांधी के नेतृत्व में विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इनमें किसानों, छोटे दुकानदारों और उद्योग जगत के हितों के साथ हो रहे खिलवाड़ जैसे अहम विषय शामिल हैं। सुरजेवाला ने कहा, भाजपा किसानों के हितों की खुली बोली लगा रही है। कांग्रेस अब चुप नहीं बैठेगी।

गोपाल कांडा और निर्दलीय विधायकों के समर्थन पर सवाल
हरियाणा में निर्दलीय विधायक गोपाल कांडा सहित अन्य निर्दलीय विधायकों के समर्थन से भाजपा के सरकार बनाने की कोशिश के सवाल पर उन्होंने कहा, जब कांडा हरियाणा सरकार में मंत्री थे तो उस वक्त के नरेंद्र मोदी और अमित शाह के बयानों को देखिये।

कांग्रेस ने नैतिक जिम्मेदारी ली और कांडा को हटाया
उस वक्त भाजपा का क्या रुख था? सुरजेवाला ने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कांडा को हटा दिया था। यह भाजपा का दोहरा मापदंड है। चुनाव परिणाम के बारे में उन्होंने कहा, हरियाणा ने भाजपा को नकार दिया है।

खरीद फरोख्त का लगाया इल्ज़ाम
अब खरीद -फरोख्त के जरिये सरकार बनाने की कोशिश हो रही है, जबकि खट्टर सरकार के ज्यादातर मंत्री हार गये। उन्हें जनता ने नकार दिया और बहुमत नहीं दिया। भाजपा की सरकार असंवैधानिक और गैरकनूनी होगी।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading