किशनगंज से खतरनाक चुनाव परिणाम आया है- गिरिराज सिंह

किशनगंज से खतरनाक चुनाव परिणाम आया है- गिरिराज सिंह

बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और हमेशा विवादित बयान देने के लिए जाने जाने वाले गिरिराज सिंह को किशनगंज में ओवैसी की पार्टी की जीत हजम नहीं हो रही है। इस चुनाव परिणाम को खतरनाक बताया है

प्रभात खबर पर छपी खबर के अनुसार, बिहार में उपचुनाव के परिणामों को आने के बाद पक्ष-विपक्ष के बीच वार-पलटवार, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच, केंद्रीय मंत्री व बीजेपी के फॉयर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने बिहार के किशनगंज से एआईएमआईएम के उम्मीदवार के जीतने पर एक बार फिर विवादित बयान दिया है।

किशनगंज का रिजल्ट खतरनाक आया
किशनगंज विधानसभा उपचुनाव के बाद एआईएमआईएम के उम्मीदवार की जीत पर ट्वीट कर गिरिराज सिंह ने कहा है कि ‘बिहार के उपचुनाव में सबसे खतरनाक परिणाम किशनगंज से उभर के आया है. ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम जिन्ना की सोच वाले हैं.

बिहार के लोगों को सोचना चाहिए
ये वंदे मातरम् से नफरत करते हैं. इनसे बिहार की सामाजिक समरसता को खतरा है. बिहारवासियों को अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिए.’

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading