हरदीप पुरी जी, आप तो बस मुस्कुरा कर आशीर्वाद देते रहिये: मनीष सिसोदिया

हरदीप पुरी जी, आप तो बस मुस्कुरा कर आशीर्वाद देते रहिये: मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली। “मैं बहुत आदर और सम्मान के साथ आदरणीय हरदीप पुरी जी से कहना चाहता हूं कि दिल्ली की महिलाओं को मेट्रो और बसों में फ्री यात्रा कराने के लिए दिल्ली सरकार के पास प्लान भी है और पैसा भी है। आप तो बस मुस्कुरा कर आशीर्वाद देते रहिये। दिल्ली के लोगों के लिए, दिल्ली की महिलाओं के लिए, आप अपना आशीर्वाद बनाये रखिये। दिल्ली सरकार इसे बहुत अच्छे से लागू कर देगी।”

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक प्रेस कांफ्रेंस में ये बात कही।

मनीष सिसोदिया ने कहा, “मैं केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी जी का बयान देखा। पुरी जी ने कहा है कि महिलाओं को दिल्ली में मेट्रो और बस में फ्री यात्रा कराने के लिए दिल्ली सरकार के पास प्लान और पैसा नहीं है।”

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री ने कहा, “पिछले तीन-चार दिन में हमने इस पर कई मीटिंग्स की हैं। ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ने ट्रांसपोर्ट और मेट्रो के अधिकारियों साथ कई मीटिंग्स की हैं। मैंने और मुख्यमंत्री जी ने कई मीटिंग्स की हैं। इसको लेकर बहुत प्रभावी योजना निकलकर सामने आ रही है। जनता की तरफ से भी काफी फीडबैक आ रहे हैं। एक बार इसको अंतिम रूप देने के बाद हम आप लोगों को बताएंगे।”

मनीष सिसोदिया ने कहा, “हमारे पास बहुत अच्छा प्लान है। बतौर वित्त मंत्री मैं ये भी कहना चाहूंगा कि हमारे पास पैसे की भी कमी नहीं है। दिल्ली में ईमानदार सरकार काम कर रही है। जो बजट पहले 30 हजार करोड़ रुपये था, वह अब 60 हजार करोड़ रुपये हो गया है।”

दिल्ली के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर कैलाश गहलोत ने कहा, “हमने 3 जून को ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को आदेश जारी किये। इसमें लिखा गया है कि डीटीसी, क्लस्टर और डीएमआरसी से पूरा प्लान दीजिए। फिर 3 जून को ही ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने डीएमआरसी को चिट्ठी लिखी है। लगातार ऑफिशियल कम्युनिकेशन चल रहा है। लगातार बैठकें चल रही हैं। इसलिए यह कहना ठीक नहीं है कि कोई मीटिंग नहीं हुई, कोई कम्युनिकेशन नहीं हुआ।”

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading