हजरत मोहम्मद (PBUH) का जन्मदिन इंसानियत की भलाई के लिए प्रेरित करता है- अशोक गहलोत

हजरत मोहम्मद (PBUH) का जन्मदिन इंसानियत की भलाई के लिए प्रेरित करता है- अशोक गहलोत

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर प्रदेशवासियों को दिली मुबारकबाद दी है।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, गहलोत ने अपने संदेश में कहा कि पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्मदिन यानि ईद-ए-मिलादुन्नबी हमें गरीबों एवं जरूरतमंदों की मदद करने और नेक राह पर चलकर अपना जीवन इंसानियत की भलाई के लिए समर्पित करने की प्रेरणा देता है।

साथ ही यह मुबारक दिन हमें समाज में अमन, भाईचारा एवं सद्भाव कायम करने का पैगाम देता है।

मुख्यमंत्री ने इस मुबारक मौके पर सभी मुस्लिम भाई-बहनों से अपील की कि वे पैगम्बर-ए-इस्लाम की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारें और हमारे मुल्क एवं सूबे की खुशहाली के लिए दुआ करें।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں