स्वारा भास्कर बोली- ‘मुग़लों ने हिन्दुस्तान को अमीर बनाया’

स्वारा भास्कर बोली- ‘मुग़लों ने हिन्दुस्तान को अमीर बनाया’

स्वरा भास्कर आए दिन अपने किसी न किसी ट्वीट की वजह से विवादों में रहती हैं। कभी मोदी सरकार के खिलाफ बोलकर वह सुर्खियों में आ जाती हैं तो कभी उन्हें देश के मुद्दों पर देर से बोलने के लिए ट्रोल किया जाता है।

एक बार फिर से स्वरा ने कुछ ऐसा ही किया जिसके बाद से वह यूजर्स के निशाने पर आ गईं। हालांकि स्वरा को इन ट्रोलर्स से कोई फर्क नहीं पड़ता और वह बड़ी ही बेबाकी से अपनी बात रखती हैं।

दरअसल स्वरा ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट शेयर करते हुए लिखा- मुगलों ने भारत को अमीर बनाया। साथ ही स्वरा ने फैक्ट और हिस्ट्री जैसे हैशटैग का इस्तेमाल भी किया।

स्वरा ने जिस ट्वीट को शेयर किया उसमें लिखा हुआ था- मुगल विजेता के रूप में भारत आए लेकिन वह उपनिवेशवादी नहीं बल्कि भारतीय के रूप में याद किए जाते हैं। उन्होंने व्यापार, विकसित सड़कों, समुद्री मार्गों, बंदरगाहों को प्रोत्साहित किया। उनके तहत हिंदू सबसे अमीर थे। इसके बाद से ही उनकी खूब आलोचना होने लगी।

एक यूजर ने स्वरा पर तंज कसते हुए लिखा- इनकी बातों को ज्यादा तवज्जो न दिया जाए। एक यूजर ने लिखा- ये ठीक उसी तरह है जिस तरह तुमने भारतीय सिनेमा को गौरवान्वित किया। यहां देखें किस तरह से ट्रोल हो रही हैं स्वरा भास्कर।

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading