नई दिल्ली: आईसीसी विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल से बाहर हुई भारतीय टीम से फैन्स काफी निराश हैं,टुर्नामेंट से पहले भारत वर्ल्ड कप की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी,सेमीफाइनल में कमजोर मानी जा रही न्यूजीलैंड से हार गई। लीग मुकाबले के बाद अंकतालिका में टॉप पर रहने वाली विराट सेना सेमीफाइनल में कीवियों के सामने घुटने टेकते नजर आई।
Is it time to hand over white ball captaincy to Rohit Sharma?
I would like him to lead India in 2023 World Cup— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) July 12, 2019
वहीं धोनी को सातवें स्थान पर बल्लेबाजी करवाने के फैसले को लेकर विराट, कोच रवि शास्त्री समेत टीम मैनेजमेंट पर भी कई दिग्गजों और क्रिकेट फैंस ने सवाल उठाए।

कई फैंस ने तो कोच और कप्तान को बदलने की मांग भी कर डाली। लेकिन इन सबके बीच अब भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वासिम जाफर ने खुलकर कप्तान बदलने की मांग कर दी है।
जाफर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘क्या यही समय है जब सफेद गेंद की कप्तानी रोहित शर्मा को सौंप दी जाए? मैं चाहूंगा कि वे 2023 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कमान संभालें।
वसीम जाफर ने भारतीय टीम के लिए मात्र 2 एकदिवसीय और 31 टेस्ट मुकाबले खेले हैं लेकिन घरेलू क्रिकेट में वे 51 की औसत से 19 हजार से अधिक रन बना चुके हैं और 41 की उम्र में भी वे शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
