सोनिया गांधी बनीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष

सोनिया गांधी बनीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष

कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में शनिवार को बड़ा फैसला लिया गया. यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, 5 जोन के आधार पर ली गई राय में सोनिया गांधी का नाम ही सामने आया. पहले तो उन्होंने मना लिया. लेकिन नेताओं के बहुत कहने पर उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के लिए हामी भर दी.

शनिवार को दूसरी बार रात 8 बजे कांग्रेस वर्किंग कमिटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई, जिसमें यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और एके एंटनी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे. हालांकि सभी बैठक में राहुल गांधी का इंतजार करते रहे. काफी कहने के बाद राहुल गांधी बैठक में पहुंचे.

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि कश्मीर में हालात बहुत खराब हैं. कुछ रिपोर्ट्स में जम्मू-कश्मीर में हिंसा की बात कई गई है. यह बेहद चिंताजनक है. सरकार को यह बताना चाहिए कि क्या गलत हो रह है. सीडब्ल्यूसी की बैठक रोक दी गई और यह रिपोर्ट आई कि जम्मू-कश्मीर में हालत बदतर हैं. प्रधानमंत्री मोदी और सरकार को पारदर्शिता के साथ देश को यह बताना चाहिए कि क्या हो रहा है.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں