सोनिया गांधी पर खट्टर के दिए बयान पर मचा बवाल, अब कांग्रेस ने खच्चर बताया!

सोनिया गांधी पर खट्टर के दिए बयान पर मचा बवाल, अब कांग्रेस ने खच्चर बताया!

सोनिया गांधी को फिर से कांग्रेस की अंतरिमअध्यक्ष बनाए जाने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर की टिप्पणी के बाद अब कांग्रेस नेताओं ने पलटवार शुरू कर दिया।

भास्कर डॉट कॉम के अनुसार, कांग्रेस ने सीएम के बयान की निंदा करते हुए इसे’निम्नस्तरीय’ बताया।कहा- ये भाजपाके ‘महिला विरोधी चरित्र’ को दिखाता है। कांग्रेस ने खट्टर से बयान पर माफी की मांग की। वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन राउत ने खट्टर को ‘खच्चर’ बता डाला।

दरअसल, खरखौदा रैली में खट्‌टर ने कहा था, ‘लोकसभा चुनाव हारने के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और यह कहना शुरू कर दिया था कि पार्टी को गांधी परिवार से बाहर का कोई अध्यक्ष चाहिए।

हमने सोचा यह तो अच्छी बात है। परिवारवाद से दूर हटना अच्छी बात है, लेकिन वे लोग तीन महीने नए अध्यक्ष की तलाश में देशभर में घूमते रहे। तीन महीने बाद कौन अध्यक्ष बना? सोनिया गांधी। खोदा पहाड़ निकली चुहिया, वो भी मरी हुई।’

इसी बीच महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन राउत ने कहा, ‘हरियाणा के सीएम खट्टर नहीं बल्कि ‘खच्चर’ हैं। उनको अगर इस प्रकार का बयान अगर देना है तो उन्हें ऐसा बयान मोदी जी के बारे में देना चाहिए, क्योंकि मोदी जी के बारे में लोग समझ रहे हैं कि मोदी जी बहुत अच्छी आर्थिक उन्नति करेंगे, देश का विकास करेंगे। देश संपन्न होगा, देश में बहुत रोजगार आएगा।

उद्योग बढ़ेगा, लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं है तो खोदा पहाड़ निकला चूहा तो मोदी जी के लिए परफेक्ट बैठता है। इसलिए खच्चर साहब को मेरा कहना है कि आप मोदी जी के लिए बोलिए न ये बयान, हम स्वागत करेंगे आपका।’

खट्टर के बयान पर इन नेताओं ने दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस पार्टी की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया, ‘बीजेपी के मुख्यमंत्री (मनोहर लाल खट्टर) द्वारा (सोनिया गांधी पर) दिया गया बयान न केवल अशोभनीय और निम्नस्तरीय है बल्कि यह बीजेपी के महिला विरोधी चरित्र को भी दर्शाता है। हम मुख्यमंत्री मनोहल लाल खट्टर के बयान की निंदा करते हुए उनसे अतिशीघ्र माफी की मांग करते हैं।’

इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरूपम ने भी खट्टर के बयान की निंदा की और उनसे माफी की मांग की। उन्होंने कहा, ‘खट्टर जी हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं। एक मुख्यमंत्री इतना नीचे गिर जाए यह देखकर घिन्न आती है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनियाजी के लिए उनकी भाषा सर्वथा आपत्तिजनक है। वह सम्मानित महिला हैं। उनसे वरिष्ठ हैं और मुख्य विपक्षी दल की प्रमुख हैं। अगर वह (खट्टर) संस्कारवान हैं तो उन्हें माफी मांगनी चाहिए।’

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading