सांसद नुसरत जहां ने दुर्गा पंडाल में की पूजा बजाया नगाड़ा, विडियो हुआ वायरल!

सांसद नुसरत जहां ने दुर्गा पंडाल में की पूजा बजाया नगाड़ा, विडियो हुआ वायरल!

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां (Nusrat Jahan) नवरात्र के आठवें दिन दुर्गा पूजा में पहुंचीं हैं। उनके साथ पति निखिल जैन भी मौजूद रहे। नुसरत कोलकाता के सुरुचि संघ पंडाल में पति के साथ मां दुर्गा के दर्शन के लिए पहुंची थी। समाचार एजेंसी एएनआइ द्वारा तस्वीरें भेजी गई, जिनमें वह पति संग हाथ जोड़कर मां दुर्गा की आराधना करते हुए नजर आई।

इन तस्वीरों में नुसरत सज-धजकर भारतीय परिधान में दुर्गा पंडाल पहुंची। नुसरत ने खूबसूरत साड़ी पहन रखी है, जहां सिंदूर और गोल्डन ज्वेलरी उनकी खूबसूरती को और बढ़ रही है। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में बंगाल के बसीरहाट सीट से तृणमूल कांग्रेस की ओर से नुसरत जहां सांसद चुनी गईं। नुसरत जहां बंगाली सिनेमा की दिग्‍गज अभिनेत्री है।

इस दौरान एक वीडियो भी सामने आई, जिसमें सुरुचि संघ पहुंची नुसरत अपने पति निखिल के साथ ढाक बजाती नजर आईं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading