सलमान हुसैनी ने नदवे से करी बगावत,तख़्तापलट की कोशिस में हुए नाकाम

नई दिल्ली: (ओसामा नदवी) भारत के सबसे विवादित इस्लामिक स्कॉलर मौलाना सलमान हुसैनी नदवी ने दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित मदरसे दारुल उलूम नदवातुल उलेमा लखनऊ में बखेड़ा खड़ा कर दिया,जहां खुद मौलाना नदवी एक वरिष्ठ उस्ताद के रूप में कई सालों से हैं।

मौलाना सलमान नदवी अपने विवादित और भड़काऊ भाषणों और विचारों के लिये मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं,जिसके कारण नदवातुल उलेमा लखनऊ पर आँच आती रही है,इस्लामिक इतिहास के बारे में उनके अनोखे विचारों के कारण कई बार अपनी सफाई दे चुके हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार मौलाना सलमान हुसैनी नदवे का तख़्तापलट करने की तैयारी में हैं, जिसको लेकर उन्होंने कोई बड़ी साजिश रची है,जिसके चलते कई दिनों से नदवे के जिम्मेदारों के बीच माहौल गर्माया हुआ था।

नदवे के जिम्मेदार मौलाना नदवी को समझाने का भरपूर प्रयास कर चुके हैं,ताकि कोई भी गलत कदम उठाने से सलमान हसनी को रोक सकें इस तमाम केशिसों के बीच मामला तब बिगड़ा जब सलमान हुसैनी ने गुरुवार को नदवे में बाहर से लोगो को बुलाकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया।

जज्बाती छात्रों का ले रहे हैं सहारा

मौलाना सलमान हुसैनी के साथ कुछ जज्बाती छात्र भी लगे हुए हैं ,नदवे के जिम्मेदारों ने इनके विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए वीडियो और फ़ोटो में पहचान करा रही है ,नदवे में गुरुवार की सुबह से ही माहौल खराब था दोपहर में सलमान हुसैनी गुट ने नारेबाजी शुरू करदी और नदवे के सचिव मौलाना हमज़ा हसनी के ऑफिस पर धावा बोल ड़ाला।

मौलाना हमज़ा हसनी अपने ऑफिस में मौजूद नही थी इस कारण बागी टोला वापस नारेबाजी करते हुए मायूस होकर वापस लौट गया,नदवे की जिम्मेदरों की समझदारी और प्लानिंग से मौलाना सलमान नदवी अपनी साज़िश में नाकाम साबित हुए।

छात्रों को कर रहे हैं गुमराह

मौलाना सलमान नदवी अपनी लच्छेदार तक़रीर को हथियार बनाकर छात्रों को नदवे के जिम्मेदरों के खिलाफ भड़काने और बागी बनाने की कोशिस कर रहे हैं,कई बार अपने भाषण में सलमान नदवी विक्टिम कार्ड खेलते हुए आँसू बहाने से भी नही रुकते।

आखिर किसका खिलौना बने हैं ?

नदवा ओल्ड बोयज़ एसोसिएशन के महासचिव एम यू नदवी ने बताया कि मौलाना सलमान इस बार किसी बड़ी इस्लाम दुश्मन साज़िश का शिकार बन चुके हैं जिनके इशारों पर सब बखेड़ा खड़ा कर रहे हैं और नदवे को तोड़ने का काम कर रहे हैं।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading