सरकार जामिया और शाहिन बाग में गड़बड़ी कर सकती है- AAP

सरकार जामिया और शाहिन बाग में गड़बड़ी कर सकती है- AAP

दिल्ली विधानसभा चुनावों के बीच दिल्ली की राजनीति शाहीन बाग पर केंद्रित होती नजर आ रही है। वहीं आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है।

 

नवोदय टाइम्स पर छपी खबर के अनुसार, संजय सिंह का दावा है कि 2 फरवरी को शाहीन बाग और जामिया इलाके में एक बहुत बड़ा बवाल होने वाला है। उन्होंने कहा है कि मैं दिल्ली के लोगों और चुनाव आयोग को पहले से ही आगाह कर रहा हूं।

 

शाहीन बाग को लेकर भी संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2 फरवरी को शाहीन बाग पहुंच कर बीजेपी कोई बड़ा बवाल कराना चाहती है।

 

उन्होंने कहा कि बीजेपी हार के डर से बौखलाई हुई है और वो इसी कारण दिल्ली का चुनाव टलवाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ये मेरा सीधा आरोप है कि इन सबके से पीछे और कोई नहीं देश के गृह मंत्री अमित शाह हैं।

 

उन्होंने कहा कि पहले वो अपने नेताओं से भड़काऊ बयान दिलवाते हैं और उसके बाद दिल्ली में हिंसा फैल जाती है। खुले आम एक अपराधी हाथ में बंदूक लेकर गोली चलाता है और पुलिस हाथ में हाथ बांध कर खड़े रहते हैं।

 

ये देश की राजधानी दिल्ली में हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस के हाथ खुद नहीं बंधे हैं उनके हाथ अमित शाह ने बांधे हैं।

 

सिंह ने कहा कि जब से अमित शाह गृह मंत्री हुए हैं तब से दिल्ली में 24 घंटे में 9 हत्याएं हुई, दिल्ली की सड़कों पर गैंगवार हुआ। दिल्ली के वकीलों पर गोलियां चलीं।

 

दिल्ली के छात्रों पर भी गोलियां चली। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बीजेपी माहौल बिगाड़ने का काम कर रही है और 2 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में एक बड़ा बवाल करने जा रही है। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली वालों को आगाह करना चाहता हूं कि इनसे बचिए। इनके हाथ में दिल्ली सुरक्षित नहीं है।

 

संजय सिंह ने कहा कि मैं चुनाव आयोग से भी अपील करता हूं कि दो तारीख के बवाल को टालने के लिए सख्त से सख्त कार्रवाई करे 2 फरवरी के बवाल को टालने के लिए।

 

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर ये मैसेज वायरल हो रहे हैं कि 2 तारीख को शाहीनबाग और जामिया पहुंचो। ये सारा काम बीजेपी दिल्ली का माहौल खराब करने के लिए करवा रही है।

 

बता दें कि बीजेपी के प्रचार के लिए पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ रैलियां करने जा रहे हैं। पीएम की पहली रैली 3 फरवरी को पूर्वी दिल्ली के कड़कडड़ूमा मैदान में की जाएगी।

 

इसमें पूर्वी दिल्ली व उत्तर पूर्वी लोकसभाओं में आने वाली 20 विधानसभाओं के प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। इसी प्रकार दूसरी रैली 4 फरवरी को पश्चिमी दिल्ली के द्वारका में की जाएगी।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading