नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के घनिष्ट मित्रों में माना जाता है,दोनों देशों के बीच बड़े कारोबारी रिश्ते भी हैं,सऊदी अरब में नये ऊर्जा मंत्री बनाये गए प्रिंस अब्दुल अजीज बिन सलमान ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है।
सऊदी अरब के नए ऊर्जा मंत्री शहजादा अब्दुलअजीज बिन सलमान ने भारत को भरोसा दिया है कि उनका देश भारत के लिये कच्चे तेल का विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता बना रहेगा। सऊदी अरब भारत में निवेश के लिए भी प्रतिबद्ध है।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से मुलाकात के दौरान अजीज ने यह आश्वासन दिया। धर्मेंद्र प्रधान इस समय तीन देशों की यात्रा पर हैं। बैठक के बाद प्रधान ने ट्वीट कर कहा, सऊदी अरब के नवनियुक्त ऊर्जा मंत्री से जेद्दाह में मुलाकात की।
सऊदी अरब के सुलतान सलमान ने पिछले सप्ताह खालिद अल- फलिह को ओपेक के ऊर्जा मंत्री से हटा दिया था। सऊदी मंत्री ने भारत के साथ हाइड्रोकार्बन आपूर्ति क्षेत्र में एक सतत भागीदारी का भरोसा दिया।
सऊदी अरब के नए ऊर्जा मंत्री शहजादा अब्दुलअजीज बिन सलमान ने कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती की योजना का अनुमोदन कर दिया है। इससे कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
सलमान ने कहा कि इससे सभी तेल निर्यातक देशों को फायदा होगा। उनका यह बयान इस बात का संकेत है कि वह कीमतों में गिरावट तथा बाजार में अत्यधिक आपूर्ति को कम करने के लिए आगे और उत्पादन कटौती को समर्थन दे सकते हैं
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source