सऊदी अरब ने उठाया बड़ा कदम, इस देश की तेल पाइप लाइन को किया बंद!

सऊदी अरब ने उठाया बड़ा कदम, इस देश की तेल पाइप लाइन को किया बंद!

सऊदी अरब में भीषण तेल संकट के मद्देनज़र बहरैन तेल ले जाने वाली पाइप लाइन को बंद कर दिया है। मेहर समाचार एजेंसी ने रशिया टुडे के हवाले से रिपोर्ट दी है कि, सऊदी अरब की सबसे बड़ी ऑयल रिफ़ाइनरी अराम्को पर हुए ड्रोन हमले के बाद, सऊदी अरब में पैदा हुए भीषण तेल संकट के मद्देनज़र रियाज़ सरकार ने बहरैन जाने वाली तेल पाइप लाइन को बंद कर दिया है।

सऊदी अरब-बहरैन तेल पाइप लाइन द्वारा हर दिन 220 से 230 हज़ार बैरल कच्चा तेल सप्लाई होता है। रोएटर्ज़ के मुताबिक़, यमनी सेना और इस देश के स्वयंसेवी बलों द्वारा सऊदी अरब के हमलों के जवाब में किए गए ड्रोन हमले की वजह से सऊदी अब के कच्चे तेल की सप्लाई आधी से कम रह गई है।

पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, सऊदी अरब की तेल सप्लाई में आई कमी के कारण इस देश को गंभीर वित्तीय नुक़सान हो रहा है। ज्ञत रहे कि 14 सितम्बर को सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल कंपनी आराम्को की दो रिफ़ाइनरियों पर यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन ने दस ड्रोन विमानों से जवाबी हमला किया था जिसके बाद सऊदी अरब की सबसे बड़े ऑयल रिफ़ाइनरी में भीषण आग लग गयी थी।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading