सऊदी अरब ने इस मुस्लिम देश पर किया बड़ा हमला, मचा हड़कंप!

सऊदी अरब ने इस मुस्लिम देश पर किया बड़ा हमला, मचा हड़कंप!

सऊदी लड़ाकू विमानों ने सोमवार को यमन के सादा प्रांत पर कई बार बमबारी की है

यमन के अलमसीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक़, सऊदी लड़ाकू विमानों ने उत्तरी यमन के सादा प्रांत में आवासीय इलाक़ों पर कई हमले किए और मकानों को नुक़सान पहुंचाया, हालांकि अभी तक किसी जानी नुक़सान के बारे में कोई विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

इस बीच, सऊदी सेना ने सादा प्रांत के शदा क़स्बे पर गोलाबारी की है और मिसाइल फ़ायर किए हैं। ग़ौरतलब है कि यमन द्वारा युद्ध विराम की घोषणा के बावजूद, सऊदी सैन्य गठबंधन हमले जारी रखे हुए है।

पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, यमन के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता यूसुफ़ अल-हाज़ेरी का कहना है कि युद्ध विराम की घोषणा के बाद से अब तक सऊदी सैन्य गठबंधन के हमलों में 24 यमनी नागरिकों की जान जा चुकी है।

हालांकि यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह ने चेतावनी दी है कि अगर सऊदी अरब ने हमले जारी रखे तो उसके ख़िलाफ़ अरामको पर ड्रोन हमलों से भी घातक हमले किए जायेंगे

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں