सऊदी अरब के राजकुमार का आया इस ग्लैमरस एक्ट्रेस पर दिल,दिया बड़ा तोहफा, हुआ खुलासा

नई दिल्ली: सऊदी अरब के राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान ने अपने देश में इतने बदलाव कर दिए हैं कि उसके ढाँचे को बदलकर रख दिया है,इसी कारण से दुनियाभर में मोहम्मद बिन सलमान का नाम एक शक्तिशाली नेताओं में शामिल होता है।

इन दिनों सऊदी प्रिंस अमेरिकी अभिनेत्री लिंडसे लोहान (Lindsay Lohan) की वजह से चर्चा में बने हुए हैं. दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सऊदी क्राउन प्रिंस और लिंडसे लोहान के बीच अफेयर चल रहा है।

प्रिंस (Mohammed bin Salman) अपने प्राइवेट जेट से लिंडसे लोहान (Lindsay Lohan) से मिलने के लिए जाते हैं और उन्हें तोहफे देते हैं. बताया जा रहा है कि सऊदी क्राउन प्रिंस ने हाल ही में अमेरिकी एक्ट्रेस को गिफ्ट में एक क्रेडिट कार्ड (Credit Card) भी दिया था. हालांकि, लिंडसे के रिप्रेजेंटेटिव ने इन खबरों को बेबुनियाद बताया है।

उन्होंने कहा कि सऊदी क्राउन प्रिंस ने लिंडसे को कोई क्रेडिट कार्ड नहीं दिया और न ही उनके बीच कुछ ऐसा है. रिप्रेजेंटेटिव ने कहा, ‘एक साल पहले फॉर्मूला वन ग्रैंड प्रिक्स रेस के दौरान दोनों की एक मुलाकात हुई थी.’

वहीं, लिंडेस लोहान के पिता माइकल लोहान ने कहा कि उनकी बेटी और सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ एक रूहानी और सम्मानजनक रिश्ता है. उन्होंने दोनों के बीच अफेयर की खबरों को खारिज कर दिया.

माइकल ने कहा, ‘लिंडसे के मध्य पूर्व में बहुत से शक्तिशाली लोग दोस्त हैं, क्योंकि वहां उसकी बड़ी फैन फॉलोइंग है. लिंडसे MBS से कामकाज के सिलसिले में मिली थीं. वह मध्य पूर्व में शरणार्थियों की मदद के लिए काम कर रही है.’ उन्होंने कहा कि कोई इस बारे में नहीं लिखता कि सीरिया में वह क्या अच्छा काम कर रही है. सिर्फ नेगेटिव लिखना चाहते हैं. उनका सऊदी क्राउन प्रिंस के साथ एक सम्मानजनक रिश्ता है, उससे ज्यादा कुछ नहीं।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading