सऊदी अरब के बंदरगाह के करीब ईरानी तेल टैंकर पर किसने किया हमला?

सऊदी अरब के बंदरगाह के करीब ईरानी तेल टैंकर पर किसने किया हमला?

बड़ा सवाल यह है ईरान के तेल टैंकर पर किसने हमला किया है? कौन है जिम्मेदार?

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, सऊदी अरब के तट के नजदीक इरान के तेल टैंकर पर दो मिसाइलों से हमले हुए जिसके बाद भारी विस्‍फोट हुआ। इसमें तेल टैंकर को भारी नुकसान पहुंचने की खबर है।

ईरान की तेल कंपनी ने कहा है कि सबिती नाम के सुपर टैंकर को शुक्रवार की सुबह जेद्दा बंदरगाह से 60 मील की दूरी पर ये हमले हुए।

इरानी की समाचार एजेंसी ISNA ने बताया है कि इस हमले से वेसेल के दो टैंकों बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गए हैं, जिससे लाल सागर में तेल लीक होने का खतरा मंडराने लगा है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں