शिवसेना को बहुत बड़ा झटका, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ा!

शिवसेना को बहुत बड़ा झटका, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ा!

महाराष्ट्र में कांग्रेस व एनसीपी के साथ सरकार बनाने वाले शिवसेना के उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगा है। मुंबई के धारावी में करीब 400 शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इसको शिवसेना के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

डेली न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, बताया जा रहा है कि ये सभी कार्यकर्ता शिवसेना के कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने से नाराज हैं।

इन कार्यकर्ताओं का कहना है कि शिवसेना ने भ्रष्ट और विरोधी दलों से हाथ मिलाया है जो उनको पसंद नहीं।

भाजपा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी के 400 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं क्योंकि शिवसेना के भ्रष्ट और हिंदू विरोधी दलों से हाथ मिलाने से वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

कार्यकर्ताओं ने शिवसेना पर सिर्फ सरकार बनाने के लिए महाविकास आघाड़ी में शामिल होने का आरोप लगाया।

यह भी बताया गया है कि कई और कार्यकर्ता भी हैं जो शिवसेना से नाराज हैं। उनका कहना है कि पिछले सात साल से वे एनसीपी और कांग्रेस के खिलाफ लड़ रहे थे।

चुनाव के दौरान उन्होंने लोगों के घर-घर जाकर वोट मांगे थे लेकिन अब वे उनसे कैसे चेहरा मिला पाएंगे जिनसे उन्होंने ईमानदार सरकार बनाने के लिए वोट मांगे थे।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading