शिवसेना का बीजेपी को जवाब- ‘क्या राष्ट्रपति आपकी जेब में हैं?’

शिवसेना का बीजेपी को जवाब- ‘क्या राष्ट्रपति आपकी जेब में हैं?’

शिवसेना ने बीजेपी नेता की धमकी का जवाब देते हुए कहा कि क्या राष्ट्रपति आपकी जेब में हैं?

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद मुख्यमंत्री पद और मंत्री पदों के बंटवारे को लेकर भाजपा और शिवसेना में चल रही खींचतान चरम पर पहुंच गया है। उनके नेता एक-दूसरे के खिलाफ जुबानी जंग लड़ रहे हैं। कांग्रेस और एनसीपी ने विपक्ष में बैठने की घोषणा कर दी है।

पंजाब केसरी पर छपी खबर के अनुसार, महाराष्‍ट्र में सीएम पद को लेकर बीजेपी संग जारी रस्‍साकशी के बीच शिवसेना ने एक बार फिर सहयोग दल पर हमला बोला है।

शिवसेना ने फड़णवीस सरकार में वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार के बयान पर पलटवार करते हुए सामना में लिखा है कि क्या राष्ट्रपति आपकी जेब में हैं?

शिवसेना ने कहा है कि सरकार के वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार का राष्ट्रपति शासन की धमकी देना जनादेश का अपमान है।

सामना में लिखा, महाराष्ट्र की राजनीति फिलहाल एक मजेदार शोभायात्रा बन गई है। शिवराय के महाराष्ट्र में ऐसी मजेदार शोभायात्रा होगी तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?

इसके साथ ही शिवसेना ने कहा, राष्ट्रपति की मुहरवाला रबर स्टैंप राज्य के बीजेपी ऑफिस में ही रखा हुआ है और बीजेपी शासन नहीं आया तो इस स्टैंप का प्रयोग करके महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन का आपातकाल लाद सकते हैं, इस धमकी का जनता ये अर्थ समझे क्या?

यह है मामला
महाराष्ट्र के वित्त मंत्री और भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने शुक्रवार को कहा था कि अगर राज्य में सात नवंबर तक नई सरकार नहीं बनती है तो यहां राष्ट्रपति शासन लागू हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार गठन में मुख्य बाधा शिवसेना की ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद की मांग है।

आज तक नहीं बनी सरकार
उनकी यह टिप्पणी तब आई है जब 21 अक्तूबर को हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के आठ दिन बाद भी राज्य में सरकार गठन को लेकर कोई स्पष्ट स्थिति नहीं है। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 8 नवंबर को समाप्त होगा।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading