‘शिवराज के शासनकाल में मध्य प्रदेश में हुए कई बड़े घोटाले, इसलिए सरकार गिराने की साजिश रच रही बीजेपी’

मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार को अस्थिर करने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों के बाद कांग्रेस नेताओं ने विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर बुधवार को जमकर हमला बोला है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि बीजेपी में सत्ता पाने की छटपटाहट है और वह लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राज्य में बीते दो दिनों से कांग्रेस और सरकार को समर्थन देने वाले विधायकों को प्रलोभन देकर तोड़ने की कोशिश करने का बीजेपी पर आरोप लगाया।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने कहा, “सत्ता के लिए छटपटा रही बीजेपी मध्यप्रदेश में राजनीतिक तालिबानीकरण करके लोकतंत्र की हत्या करना चाह रही है, मगर उसके मंसूबे पूरे नहीं होंगे। हम इनके षड्यंत्रों को सफल नहीं होने देंगे।”

वहीं राज्य सरकार के मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा, “राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ को संसदीय अनुभव है। वह विराट दिल वाले नेता हैं, वह बोलते कम हैं, राज्य में बीजेपी के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे, उलटा बीजेपी को सबक ही मिलेगा।”

राज्य सरकार के जनसंपर्क मंत्री पी.सी. शर्मा ने कहा, “बीजेपी ने विधायकों को 35 करोड़ रुपये तक देने का प्रस्ताव दिया। बीजेपी के 15 सालों के शासनकाल में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार कर पैसा कमाया गया है। बीजेपी के शासनकाल में हुए घोटालों का भी खुलासा हो रहा है, इससे बीजेपी डरी हुई है।”

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading