ओवैसी ने सरकार को दी जेल भरो आंदोलन और सड़कों पर उतरने की चेतावनी,देखिए

नई दिल्ली: ऑल इण्डिया मजलिस ऐ इत्तिहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष बैरिस्टर असदउद्दीन ओवैसी ने कर्नाटक में नागरिकता कानून और एनआरसी पर एक नाटक में कथित संलिप्तता के लिये एक स्कूल की प्रधानाचार्य और एक छात्र की मां के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज करने की रविवार को निंदा करी है।

ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के आलोचकों के खिलाफ मामले दर्ज किये जाने को लेकर ‘जेल भरो अभियान’ के भी संकेत दिये।

औवेसी ने कर्नाटक के बीदर में हुई उस घटना की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘अगर कोई मोदी के खिलाफ बोलता है, तो उसके खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कर लिया जाता है. मैं नरेन्द्र मोदी को बताना चाहता हूं कि हम इसके खिलाफ जेल भरो अभियान शुरू करेंगे।

Aimim प्रमुख ने कहा, ‘भारत की सभी जेलों में केवल तीन लाख लोगों को ही रखा जा सकता है. अगर हम सभी सड़कों पर आ जाएं तो, भारत की जेलें कम पड़ जाएंगी. आप (या तो) हमें जेल में रखिये या फिर हमें गोली मार दीजिए.’

औवेसी ने यह बात सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ यूनाइटेड मुस्लिम एक्शन कमेटी (United Muslim Action Committee) की ओर से आयोजित महिलाओं की विरोध सभा में कही।

गौरतलब है कि कर्नाटक पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता नीलेश रक्षयाल की शिकायत के आधार पर 26 जनवरी को स्कूल के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया था. शिकायतकर्ता का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने नाटक के लिये छात्रों का ‘इस्तेमाल’ किया, जहां उन्होंने सीएए और एनआरसी को लेकर मोदी को ‘गाली’ दी।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading