शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को RJD ने बनाया स्टार प्रचारक!

शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को RJD ने बनाया स्टार प्रचारक!

शहाबुद्दीन की पत्नी हिना सहाब को भी स्टार प्रचारक में शामिल किया है

राष्ट्रीय जनता दल ने पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पार्टी की सबसे बड़ी स्टार प्रचारक होंगी।

पार्टी ने शहाबुद्दीन की पत्नी हिना सहाब को भी स्टार प्रचारक में शामिल किया है। साथ ही कई विधायकों को भी इसमें जगह मिली है। आरजेडी विधायक रामविलास पासवान को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। गुरुवार से तेजस्वी यादव सीवान से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे।

ज़ी न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, 2020 विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले उपचुनाव में दमखम दिखाने के लिए आरजेडी ने कमर कस ली है। बुधवार को पार्टी की ओर से अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई।

राबड़ी देवी को पार्टी ने सबसे बड़ा स्टार प्रचारक बनाया है। यह बात अलग है कि बीते लोकसभा चुनाव में भी राबड़ी देवी को पार्टी ने स्टार प्रचारक बनाया था, लेकिन वह सिर्फ दो सीटों पर ही प्रचार के लिए गईं। नवादा से राजबल्लभ यादव की पत्नी और पाटलिपुत्र से अपनी बेटी मीसा भारती के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए गई थीं।

राबड़ी देवी के अलावा तेजस्वी यादव दूसरे और तेजप्रताप यादव तीसरे नंबर पर स्टार प्रचारकों की सूची में हैं। इसके अलावा मीसा भारती, रघुवंश प्रसाद सिंह, शिवानन्द तिवारी, शरद यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी, भोला यादव, भाई वीरेंद्र समेत कई विधायकों को स्टार प्रचारक बनाया गया है।

आरजेडी ने कुल 40 स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा है। तेजस्वी यादव ने स्टार प्रचारकों और अपने चुनाव प्रचार के शेड्यूल को अंतिम रूप देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे और प्रधान महासचिव आलोक मेहता के साथ बैठक की।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں