शशि थरूर ने कहा- ‘बीफ़ के नाम पर ये लोग किसी को भी मार देंगे’

शशि थरूर ने कहा- ‘बीफ़ के नाम पर ये लोग किसी को भी मार देंगे’

नेता शशि थरूर ने बीफ मामले पर एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। शशि थरूर ने तंज सकते हुए कहा कि बीफ के नाम पर ये लोग किसी को भी मरवा सकत हैं। एएनआई के ट्वीट के मुताबिक, पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान शशि थरूर ने कहा कि हमने पिछले 6 सालों में क्या देखा। जबकि इसकी शुरुआत पुणे में मोहसिन शेख की हत्या से हुई। जिसे बीफ के नाम पर मारा गया।

उसके बाद मोहम्मद अखलाक को यह कहते हुए मार दिया गया कि वह गोमांस की तस्करी कर रहा था। लेकिन बाद में जब रिपोर्ट सामने आई तो पता चला कि गोमांस नहीं ले जा रहा था।

यदि वो गोमांस था भी तो किसी व्यक्ति को मारने का अधिकार किसने दिया? आगे कहा कि इसके बाद हरियाणा के पहलू खान का मामला सामने आया। जिसके बाद कई सारी घटनाएं बीफ को लेकर सामने आई।

पहलु खान के पास डेयरी फार्मिंग के लिए लॉरी में गाय ले जाने का लाइसेंस था, लेकिन उन्हें भी मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं चुनाव परिणाम ने ऐसे लोगों को इतनी ताकत दी कि वे कुछ भी करें और किसी को भी मार दें।

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, पहलू खान का मामला साल 2017 में हरियाणा के नूंह के 55 वर्षीय किसान पहलू खान दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए मेले से खरीदे गए मवेशियों को ले जा रहे थे और तभी दिल्ली जयपुर हाईवे पर गौरक्षकों की भीड़ ने उनके ऊपर हमला कर दिया।

उसने अपनी खरीद की रसीदें दिखाकर खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन भीड़ ने उनके ऊपर हमला कर दिया। बाद में चोट की वजह से अस्पताल में मौत हो गई।

उनकी मृत्यु हो गई। इस मामले में दो मामले दर्ज हुए एक पहला हमलावरों के खिलाफ और दूसरा आरोपित पहलु खान और उनके बेटों को राजस्थान से दूसरे राज्य में मवेशियों को बिना अनुमति के ले जाने के आरोप में एफआईआर दर्ज। इसका वीडियो भी सामने आया था।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں