
अभिनेत्री शबाना आजमी शनिवार को कार हादसे में गंभीर घायल हो गईं. यह हादसा महाराष्ट्र के कहलपुर में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर हुआ था. उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में हालत बिगड़ने पर उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. इस गंभीर हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि शबाना आज़मी के दुर्घटना में घायल होने की खबरें दुखद हैं. मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.
Prime Minister Narendra Modi tweets, "The news of Shabana Azmi Ji’s injury in an accident is distressing. I pray for her quick recovery." pic.twitter.com/azhf3Hmkjh
— ANI (@ANI) January 18, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर शनिवार दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में अभिनेत्री शबाना आजमी घायल हो गईं. रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल पारास्कर ने बताया कि दुर्घटना मुंबई से कभी 60 किलोमीटर दूर खालापुर के पास अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे हुई थी. शबाना आजमी जिस कार से यात्रा कर रही थीं वह ट्रक से टकरा गई. उन्होंने बताया कि आजमी को नवी मुंबई के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. वहां उनका इलाज चल रहा था. हालत गंभीर होने पर उन्हें कोकिला बेन अस्पताल में शिफ्ट किया गया था.
This post appeared first on The Siasat.com