नई दिल्ली: ऑल इण्डिया मजलिस ऐ इत्तिहादुल मुस्लिमीन उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता और सहारनपुर मण्डल अध्यक्ष मुफ़्ती ओसामा इदरीस नदवी ने देशभर में नागरिकता कानून का विरोध करने वालो को सराहते हुए उन्हें सलाम पेश किया ।
मुफ़्ती ओसामा नदवी ने कहा केंद्रीय मोदी सरकार देश की जनता को असली मुद्दों से भटकाकर CAA और NPR NCR के मुद्दों में उलझा रही है, और देशवासियों में भेदभाव कर रही है।

मुफ़्ती ओसामा नदवी ने कहा इस कानून का विरोध करने वालो को इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान दिया जाएगा और उन्हें भारतीय संविधान बचाने के लिये इतिहास संविधान सेनानी के रूप में पहचाने जांएगे।
मुफ़्ती ओसामा नदवी ने कहा कि भारतीय मुसलमान संविधान को बचाने के लिये आज सड़को पर उतरा हुआ है जिसके एक हाथ में क़ुरआन तो दूसरे में।संविधान है इस लिये कोई देश से नही निकाल सकता है।

मुफ़्ती नदवी ने कहा कि हमारे बुजुर्गों ने इस देश को आज़ाद कराने के लिये कुर्बानी दी तब जाकर संविधान का निर्माण हुआ था आज वो ही संविधान खतरे में पड़ा हुआ है जिसकी मूलभावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जारहा है इस लिये हम सब की ज़िम्मेदारी है कि इसकी रक्षा के लिए एक साथ खड़े हों।
मुफ़्ती नदवी ने ग्रह मंत्री अमित शाह से अपील करते हुए कहा कि शाह जी को देशहित में अपना फैसला वापस लेना चाहिए और अपने अहंकार में देश की एक बड़ी आबादी के साथ भेदभव ना करें।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com