वेलेंटाइन डे: डोमिनोज़ पिज्जा से जीत सकते डायमंड रिंग!

वेलेंटाइन डे: डोमिनोज़ पिज्जा से जीत सकते डायमंड रिंग!

फरवरी महीने के पहले वीक से ही वेलेंटाइन डे के लिए तैयारियां शुरू हो जाती हैं। पूरी दुनिया में 7 से 13 फरवरी तक वेलेंटाइन वीक सेलिब्रेट किया जाता है।

 

टीवी 9 भारतवर्ष डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, बाजारों में प्यार के लाल रंग की रौनक देखते ही बनती हैै। आपके इस वेलेंटाइन वीक को और खास बनाने के लिए डोमिनोज़ ने बेहद ही खूबसूरत स्कीम शुरू की है। जिसे “one lucky pizza lover” का नाम दिया गया है।

 

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

दरअसल डोमिनोज़ ऑस्ट्रेलिया ने अपने प्यार का इजहार करने के लिए एक रिंग तैयार की हैै। जिसकी कीमत 6 लाख रुपए है। ये रिंग आम अंगूठियों की तरह बिल्कुल भी नहीं है।

 

पिज्जा की शेप में डोमिनोज़ ने इस रिंग को तैयार किया है. जो हूबहू पिज्जा ही लगती है। 18 कैरेट के पीले और वाइट गोल्ड से जड़ी ये अंगूठी किसी एक भाग्यशाली पिज्जा फैन के नसीब में ही होगी।

 

डोमिनोज़ के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के मुताबिक बुहत सी लव स्टोरीज पिज्जा की स्लाइस से शुरू हुई, रिश्तों में पिज्जा के बहुत अहमियत रही।

 

इसी को दर्शाने के लिए हम ये स्कीम लेकर आएं हैं। पिज्जा को हमने प्यार करने वालों के साथ शेयर करने के लिए बनाया गया है, इसलिए इस साल हम उन प्रेमियों को सम्मानित करना चाहते है जिनकी लव स्टोरीज में पिज्जा का अहम रोल रहा।

 

पिज्जा इंगेजमेंट रिंग को जितने के लिए लवर्स को 30 सेकेंड का वीडियो शेयर करना होगा जिसमें वो बताएं किए कैसे वो अपनी सगाई में डोमिनोज़ पिज्जा को शामिल करेंगे।

 

12 फरवरी से पहले पहले ये वीडियो क्लिप आपको भेजने होंगे, और विनर का नाम गुप्त रुप से बताया जाएगा।

 

साभार- टीवी9 भारतवर्ष डॉट कॉम

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں