वायरस का दहशत: पालतू जानवरों को बिल्डिंग से फेंक रहे हैं लोग!

वायरस का दहशत: पालतू जानवरों को बिल्डिंग से फेंक रहे हैं लोग!

कोरोना वायरस को लेकर इस वक्त चीन में दशहत में जी रहे हैं लोग।

 

एशिया नेट न्यूज़ डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, द सन की खबर के मुताबिक, चीन में एक अफवाह के बाद लोग अपने पालतू जानवरों को इमारतों से नीचे फेंक रहे हैं।

इस कारण वहां सड़कों पर कुत्ते-बिल्लियों की लाश बिछी हुई है। इसके पीछे कारण है कोरोना वायरस को लेकर उड़ी एक अफवाह।

 

इस अफवाह के बाद लोग अपने पालतू जानवर की जान ले रहे हैं।

 

सोशल मीडिया पर चीन से कई खौफनाक तस्वीरें सामने आ रही है। इसमें सड़कों पर कुत्तों और बिल्लियों की लाश पड़ी हुई है। लोग अपने पालतू जानवरों को बिल्डिंग से नीचे फेंक रहे हैं।

इसके पीछे वजह बनी कोरोना वायरस से जुड़ी एक अफवाह। दरअसल, जैसे ही चीन के एक टीवी प्रोग्राम में वहां के एक डॉक्टर ली लांजुआन ने एक बयान दिया, उसके बाद लोग डर गए।

 

डॉ ने अपने बयान में कहा कि अगर कोई जानवर इस वायरस से ग्रस्त जानवर के कांटेक्ट में आता है, वो इसे दूसरे इंसान तक फैला देता है। ऐसे में जानवर को तुरंत इंसान से अलग कर देना चाहिए।

 

इस बयान के सामने आने के बाद कुछ लोगों ने इस बयान को तोड़-मरोड़ कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसमें ये कहा गया कि कोरोना वायरस पालतू जानवरों से फ़ैल रहा है।

 

इस अफवाह के बाद लोग अपने पालतू जानवरों को खिड़कियों से नीचे फेंकने लगे।

 

इस मामले के बाद जब सड़कों पर जानवरों की बॉडी मिलने लगी, इसके बाद चीन ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क ने वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन का एक कोट ऑनएयर किया।

 

जिसके मुताबिक, कोरोनावायरस कुत्ते और बिल्ली से नहीं फैलता है।

 

साभार- एशिया नेट न्यूज़ डॉट कॉम

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading