वायरल वीडियो पर हंगामे के बाद बैकफुट पर आये दारुल उलूम देवबंद के मोहतमिम,जानिए अब क्या कहा ?

नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश के देवबंद में स्थित इस्लामी शिक्षा के बड़े केंद्र दारुल उलूम देवबंद के मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नौमानी द्वारा महिलाओं से धरना समाप्त करने के बयान का वीडियो वायरल होने के बाद मोहतमिम दारुल उलूम देवबंद ने इस का खंडन किया है।

शुक्रवार को जारी ब्यान उन्होंने ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संसद में दिये गए ब्यान कि ‘अभी तक एनआरसी देश भर में लागू करने का कोई फैसला नहीं किया गया है’ से हम संतुष्ट नहीं है। इसलिए हमारा मानना है कि देश के संविधान की रक्षा के लिए कोशिशें जारी रहनी चाहिए। सोशल मीडिया पर दारुल उलूम के मोहतमिम की वायरल हो रही एक वीडियों पर दारुल उलूम ने यह स्पष्टिकरण दिया है।

मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नौमानी ने कहा कि CAA और NRC देश के लिए एक बेहद संवेदनशील मुद्दा है, इसे हलके में नहीं लिया जा सकता। कहा कि सीएए की वापसी और एनआरसी कभी भी लागू न करने के पक्के आश्वासन तक हमें अपने संवेधानिक हक का इस्तेमाल करते हुए शांतिपूर्ण कोशिशें जारी रखनी चाहिएं।

उन्होंने कहा कि दारुल उलूम देवबंद महामहिम राष्ट्रपति और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को पत्र भेजकर सीएए को समाप्त करने की मांग भी कर चुका है। कहा कि देश भर में सीएए के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन असल में संविधान की रक्षा को चलाए जा रहे आंदोलन हैं। उनका मानना है कि जो सरकार अपने फैसले से एक इंच पीछे हटने के लिए तैयार नहीं थी वह अब एनआरसी के सिलसिले में नरम रुख अपना रही है। लेकिन इसके बावजूद बिना पूर्ण विश्वास के इन आंदोलनों को समाप्त करने की अपील नहीं की जा सकती है।

मौलाना ने स्पष्ट किया कि विगत दिवस उनके द्वारा डाक बंगले पर आयोजित शांति समिति की बैठक में जो बातें कहीं गई थी वह सिर्फ मशवरा थी। उन बातों को मेरा अंतिम फैसला बताते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करना और यह कहा जाना कि दारुल उलूम देवबंद ईदगाह में चल रहा औरतों का धरना प्रदर्शन समाप्त कराना चाहता है सरासर गलत और बेबुनियाद है।

उन्होंने साफ किया कि दारुल उलूम देवबंद ने सीएए के खिलाफ चल रहे किसी भी प्रदर्शन को समाप्त करने की अपील नहीं की है। बल्कि हम शांतिपूर्ण तरीके से एहतेजाज कर रहे लोगों के हक में दुआ करते हैं।

बता दें कि दारुल उलूम देवबंद विश्व में इस्लामिक विचारधारा का बाद केंद्र है,इस संस्था के मोहतमिम (VC) का एक दिन पहले देवबंद में जारी महिलाओं से धरना समाप्त करने के बयान का वीडियो वायरल हो गया था,जिस से एक तबके में काफी नाराज़ी देखी गई और मोहतमिम को लेकर सोशल मीडिया पर भी सख्त कमेंट किये गए।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading