लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस को यहां से मिली राहत, दर्ज़ की बड़ी जीत !

लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस को यहां से मिली राहत, दर्ज़ की बड़ी जीत !

लोकसभा चुनाव में भारी हार के बाद कांग्रेस को थोड़ा सुकून देने वाली खबर राजस्‍थान से मिली है. राजस्थान में नगरपालिका व नगरपरिषद के 16 वार्ड पार्षदों के लिए उपचुनाव में कांग्रेस ने आठ जगह जीत दर्ज की है. भाजपा को पांच वार्डों में जीत मिली जबकि तीन वार्डों में निर्दलीय विजयी रहे हैं.

राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को परिणाम जारी किए. इसके अनुसार कांग्रेस ने अलवर जिले के खैरथल व बहरोड़, भीलवाड़ा के जहाजपुर, बूंदी के इंद्रगढ़, चुरू के सुजानगढ़, हनुमानगढ़ के नोहर, जयपुर के शाहपुरा व करौली जिले के हिंडौन में एक-एक वार्ड में जीत दर्ज की. वहीं, भाजपा को भरतपुर के वैर, चुरू के छापर, धौलपुर के बाड़ी व करौली जिले के टोडाभीम व हिंडौन में एक-एक वार्ड में जीत मिली है.

गंगानगर जिले की गजसिंहपुर नगरपालिका के एक और हनुमानगढ़ जिले की रावतसर नगरपालिका के दो वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं. इन वार्डों में मतदान 10 जून को हुआ था

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading