रैली के बाद मस्ती के मूड में दिखे ओवैसी, डांस का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रैली के बाद मस्ती के मूड में दिखे ओवैसी, डांस का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अपने तीखे बोल के लिए मशहूर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का एक डांस करते हुए विडियो वायरल हो रहा है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद ओवैसी मंच से उतर रहे थे वह लोगों को देखकर डिस्को डांस करने लगे।

महाराष्ट्र में कांग्रेस और बीजेपी पर जमकर निशाना साध रहे ओवैसी का यह रूप पहली बार देखा गया है। डांस करते वक्त हाथ में लिए गए फूलों को वह फेंकते भी नजर आए।

बता दें कि ओवैसी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के हिंदू राष्ट्र वाले बयान पर निशाना साधा था और कहा था कि भारत ना कभी हिंदू राष्ट्र था और ना ही कभी बनेगा।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading